Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति पाकिस्तान रवाना:ईरान का शामिल होना तय नहीं; अमेरिका का चीन से आ रहे ईरानी जहाज पर कब्जा

    12 hours ago

    1

    0

    ईरान से बातचीत के लिए अमेरिकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस पाकिस्तान रवाना हो गए हैं। बीबीसी की एक रिपोर्ट में इसकी पुष्टि की गई है। इससे पहले राष्ट्रपति ट्रम्प ने न्यूयॉर्क पोस्ट से बातचीत में कहा था कि वेंस पाकिस्तान नहीं जा रहे हैं। वेंस ने 11-12 अप्रैल को ईरान से बातचीत में अमेरिकी डेलिगेशन का नेतृत्व किया था। बातचीत करीब 21 घंटे चली थी, लेकिन कोई समझौता नहीं हो पाया था। दोनों देशों के बीच ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज स्ट्रेट पर कंट्रोल को लेकर मतभेद हैं। अमेरिका और ईरान के तनाव बढ़ने की वजह ट्रम्प की ईरान को धमकी और ईरानी जहाज ‘टूस्का’ को कब्जे में लेना है। इसे लेकर ईरान नाराजगी जताई और इसे समुद्री डकैती करार दिया और कहा कि वे जल्द इसका जवाब देंगे। टूस्का को कब्जे में लेने से पहले का VIDEO अमेरिका-ईरान की बातचीत पर सस्पेंस होर्मुज में बढ़ते तनाव के बीच पाकिस्तान में दोनों देशों के बीच दूसरी दौर की बातचीत होगी या नहीं, इसे लेकर सस्पेंस बना हुआ है। ईरान ने कहा कि अमेरिकी नौसैनिक नाकेबंदी सीजफायर के समझौते का उल्लंघन है और अमेरिका की धमकी भरी भाषा से हालात और खराब हो रहे हैं। इन परिस्थितियों में बातचीत की उम्मीद बहुत कम है। वही अल जजीरा की रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले बताया गया है कि बातचीत एक नहीं बल्कि कई दिनों तक चल सकती है। कोशिश यह है कि एक अस्थायी समझौता यानी MoU साइन हो जाए, जिससे सीजफायर आगे बढ़ सके और करीब 60 दिन का समय मिल जाए ताकि बड़ा शांति समझौता तैयार किया जा सके। लेकिन यह सब तभी संभव है जब ईरान इसमें हिस्सा ले। पिछले 24 घंटे के 5 बड़े अपडेट्स भारतीय जहाजों पर फायरिंग: ईरान ने होर्मुज में 2 भारतीय जहाजों पर फायरिंग की। 14 जहाज रोके गए, 13 लौटे। भारत ने राजदूत को तलब कर विरोध जताया। होर्मुज स्ट्रेट फिर बंद: ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर उल्लंघन का आरोप लगाते हुए स्ट्रेट दोबारा बंद किया। दूसरी बैठक पर संशय: ईरान ने इस्लामाबाद में होने वाले शांति वार्ता के दूसरे दौर में शामिल होने से इनकार कर दिया है। ईरान ने अमेरिका की मांगों और को इस फैसले का मुख्य कारण बताया है। तेल की कीमतें बढ़ीं: ईरान के साथ बढ़ते तनाव के बीच तेल की कीमतों में तेज उछाल आया है। अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड करीब 6.5% की तेजी के साथ 96.27 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया। ट्रम्प की चेतावनी: ट्रम्प ने कहा है कि ईरान के पास शांति समझौते के लिए यह आखिरी मौका है। उन्होंने कहा कि वह पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा की तरह वही गलती नहीं दोहराएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग लड़की की शादी करवाना चाहते थे घरवाले, प्रशासन ने रुकवाया, तो आत्महत्या की धमकी देने लगी फैमिली!
    Next Article
    वर्ल्ड अपडेट्स:कनाडा के प्रधानमंत्री ने कहा- अमेरिका से करीबी रिश्ते अब कमजोरी बने

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment