Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा विधायकों ने सीएम योगी से की मुलाकात:तरबगंज विधायक ने सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर मांग की

    1 hour ago

    1

    0

    गोंडा के तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे और गौरा से भाजपा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अपने-अपने विधानसभा क्षेत्र में कराए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की। सीएम योगी ने कानून व्यवस्था और विकास कार्यों पर भी विधायकों से बातचीत की है। वहीं मुलाकात के दौरान गौरा विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने अपने क्षेत्र के प्रमुख मार्ग अमवा-तामा-वीरपुर के चौड़ीकरण की मांग रखी। उन्होंने बताया कि यह मार्ग क्षेत्रीय आवागमन के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिसके चौड़ीकरण से हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी। दो नए पावर हाउस स्थापित करने की मांग विधायक प्रभात वर्मा ने क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए दो नए पावर हाउस स्थापित करने की भी मांग की। इसमें केशव नगर ग्रांट और दौलतपुर ग्रांट में 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव शामिल है, जिससे विद्युत आपूर्ति की गुणवत्ता बेहतर होगी और उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली मिल सकेगी। मुख्यमंत्री ने विधायक प्रभात वर्मा की मांगों को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश देने का आश्वासन दिया है। आयुष महाविद्यालय बनाए जाने की मांग तरबगंज से भाजपा विधायक प्रेम नारायण पांडे ने महर्षि पतंजलि की जन्मस्थली पर आयुष महाविद्यालय बनाए जाने की मांग की। इसके साथ ही उन्होंने तरबगंज विधानसभा क्षेत्र में सड़कों के चौड़ीकरण का भी प्रस्ताव रखा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सड़कों के चौड़ीकरण और आयुष महाविद्यालय के निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने का आश्वासन दिया। विधायक प्रेम नारायण पांडे ने मुख्यमंत्री से अपने विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों के लिए बाढ़ से पहले सभी आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने का भी आग्रह किया। इस पर सीएम योगी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फाफामऊ में भीषण जाम, हजारों वाहन फंसे:4 घंटे तक गर्मी में रेंगते रहे, एम्बुलेंस को भी नहीं मिली जगह
    Next Article
    नोएडा श्रमिक बवाल के बाद एक्शन, DCP-ACP हटाए गए:कमिश्नर बोलीं- जांच में लापरवाही मिली, दीक्षा सिंह और शैलेंद्र सिंह को जिम्मेदारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment