Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा श्रमिक बवाल के बाद एक्शन, DCP-ACP हटाए गए:कमिश्नर बोलीं- जांच में लापरवाही मिली, दीक्षा सिंह और शैलेंद्र सिंह को जिम्मेदारी

    4 hours ago

    2

    0

    नोएडा में श्रमिकों के उग्र प्रदर्शन के बाद प्रशासनिक एक्शन शुरू हो गया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने नोएडा सेंट्रल के डीसीपी शैव्य गोयल और एसीपी उमेश कुमार को हटा दिया है। अब एसीपी दीक्षा सिंह को सेंट्रल नोएडा का नया एसीपी बनाया गया है। जबकि शैलेन्द्र सिंह को प्रभारी डीसीपी सेंट्रल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि श्रमिक आंदोलन के दौरान पुलिस की प्रतिक्रिया और नियंत्रण व्यवस्था की समीक्षा की गई। जिसमें कई स्तरों पर खामियां सामने आईं। इसी आधार पर यह कार्रवाई की गई है। बताया जा रहा है कि आने वाले दिनों में कुछ अन्य पुलिसकर्मियों पर भी गाज गिर सकती है। कमिश्नर ने कहा कि लापरवाही या स्थिति को संभालने में कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसा करने वालों पर कार्रवाई होगी। दरअसल, 13 अप्रैल को नोएडा के कई इलाकों में श्रमिकों ने वेतन और अन्य मांगों को लेकर उग्र प्रदर्शन किया था। कई इलाकों में हिंसक भीड़ ने ईंट-पत्थरबाजी, आगजनी की। पुलिस अब तक 63 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। पुलिस ने 2 दिन पहले एक लाख के इनामी आदित्य आनंद को तमिलनाडु से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, आदित्य आनंद ने ही रूपेश राय और मनीषा के साथ मिलकर श्रमिकों को उकसाया था। इन तीनों ने मिलकर 9 और 10 अप्रैल को कई सारे वॉट्सएप ग्रुप बनाए थे। थाना फेस-2 में आदित्य आनंद के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। उसकी गिरफ्तारी के लिए गौतमबुद्धनगर कोर्ट ने गैर-जमानती वारंट (NBW) जारी किया था। नोएडा हिंसा में कब क्या और कैसे हुआ… नोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग को लेकर 9 अप्रैल से फैक्ट्री कर्मचारी प्रदर्शन कर रहे थे। कोई सुनवाई न होने पर फैक्ट्री कर्मचारी 13 अप्रैल को सड़कों पर उतरे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो पुलिस से भी झड़प हो गई। गुस्साई भीड़ ने 2–3 जगहों पर पुलिस की गाड़ियों पर पथराव करते हुए आगजनी की। फेज-2 से शुरू हुआ प्रदर्शन धीरे-धीरे नोएडा के करीब 10 इंडस्ट्रियल इलाकों और आसपास के जिलों में फैल गया था। कर्मचारियों ने सेक्टर-57 में 30 से ज्यादा फैक्ट्रियों और दफ्तरों में तोड़फोड़ की थी। सेक्टर- 40 और 60 में कंपनियों का घेराव किया। सेक्टर-85 में डिक्सन कंपनी का गेट तक तोड़ा। सेक्टर-1,15, 62 और DND फ्लाइओवर के पास सड़क जाम की थी। बेकाबू हुई भीड़ और हालात को काबू करने के लिए कुछ इलाकों में RAF और PAC उतारी गई थी। प्रदर्शनकारियों ने दूसरे दिन यानी 14 अप्रैल को भी हिंसक उपद्रव मचाने की कोशिश की थी। 200 कर्मचारियों को हिरासत में लिया गया था इधर पुलिस और अर्द्धसैनिक बलों के जवान इंडस्ट्रियल इलाकों में सुबह 5 बजे से फ्लैग मार्च कर रहे थे। CCTV और ड्रोन से निगरानी की जा रही थी। इसके अलावा, पीएसी और RAF की 15 कंपनियां, 26 अफसर (8 एडिशनल एसपी और 18 डीएसपी) नोएडा भेजे गए थे। ज्यादातर कंपनियों और ऑफिसों को बंद कर दिया गया था। बाकी कंपनियों ने इंप्लाई को वर्क फ्रॉम होम पर भेज दिया गया था। इतनी तैयारियों के बाद पुलिस ने हालातों पर काबू पाया था। पुलिस ने करीब 200 कर्मचारियों को हिरासत में लिया था। 60 लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। इस मामले में योगी सरकार ने जांच के लिए हाईलेवल कमेटी बनाई थी। सीएम ने कहा था कि औद्योगिक अशांति पैदा करने वाले लोगों से सावधान रहें। हमारी सरकार श्रमिकों के साथ है। इसके बाद 13 अप्रैल को देर रात ही यूपी सरकार ने फैक्ट्री कर्मचारियों की सैलरी बढ़ा दी। न्यूनतम मजदूरी दरों में 3000 रुपए तक की बढ़ोतरी की गई। बढ़ी हुई सैलरी 1 अप्रैल से लागू करने का आदेश दिया। ……………. ये खबर भी पढ़िए… महिला अफसर बोलीं- फिरोजाबाद डीएम से डर लगता है:इंस्पेक्टर साहब मेरा सब खत्म हो गया, IAS अफसर को iPhone दिया था मेरे बचपन का सपना था अफसर बनकर लोगों की सेवा करना, लेकिन आज उसी काम को ईमानदारी से करने की सजा मिल रही है। न्याय मांगने पर कार्रवाई की धमकी देकर डराया जा रहा। मेरे चरित्र पर सवाल उठाए जा रहे। मुझे बाहर निकलने में डर लग रहा है। CM से अपील है कि अपने प्रदेश की महिला अफसर को न्याय दिलाएं। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाजपा विधायकों ने सीएम योगी से की मुलाकात:तरबगंज विधायक ने सड़कों के चौड़ीकरण को लेकर मांग की
    Next Article
    शाहजहांपुर में चलते मैजिक वाहन में लगी आग:किराने का सामान जलकर राख, ड्राइवर ने बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment