Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    जालौन में सभासदों ने युवक को पीटा, VIDEO:जमीन पर पटक-पटककर पिटाई की, गाड़ी में डालकर ले गए; जांच जारी

    2 hours ago

    2

    0

    जालौन में सभासदों की दबंगई का मामला सामने आया है। जहां एक मजदूर के साथ बेरहमी से मारपीट का वीडियो सामने आया है। घटना के बाद इलाके में आक्रोश का माहौल है। निष्पक्ष जांच की मांग उठ रही है। जानकारी के अनुसार, उरई कोतवाली क्षेत्र के झांसी रोड स्थित शहीद स्मारक परिसर में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर मजदूर और कुछ सभासदों के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर सभासदों ने मजदूर को पकड़कर जमीन पर पटक-पटककर पीटना शुरू कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव की कोशिश की, लेकिन आरोपियों के सामने कोई कुछ नहीं कर सका। इसी दौरान किसी ने घटना का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आरोप है कि मारपीट के बाद सभासद मजदूर को जबरन अपनी गाड़ी में डालकर अपने साथ ले गए। सार्वजनिक स्थान पर हुई इस घटना से लोगों में भय और नाराजगी का माहौल है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है और जांच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल किसी गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:राहुल गांधी के केस से जज हटे; अपर्णा से भाजपा नाराज; प्रेमानंद से मिले विराट-अनुष्का
    Next Article
    देवरिया में करंट लगने से युवक की मौत:मोटर चालू करने गया था, बेहोश होकर गिरने पर परिजन अस्पातल ले गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment