Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी- अभिलाषा गुप्ता नंदी:बोलीं- महिला से ही जन्मे और कर रहे आरक्षण का विरोध

    3 hours ago

    1

    0

    कौशांबी में भाजपा ने महिला आरक्षण बिल को लेकर आक्रामक रणनीति अपनाई है। इसी क्रम में शुक्रवार को मंझनपुर नगर पालिका कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इसमें प्रयागराज की पूर्व महापौर अभिलाषा गुप्ता नंदी ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। अभिलाषा गुप्ता ने कहा कि विपक्ष की मानसिकता महिला विरोधी है और वह महिलाओं का अपमान कर रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष की इसी मानसिकता के कारण पूरे देश में आक्रोश है। उन्होंने यह भी कहा कि विपक्ष के नेता महिला से ही जन्मे हैं, फिर भी महिला आरक्षण का विरोध कर रहे हैं। अभिलाषा गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं को आगे बढ़ाने और उन्हें विधानसभा व लोकसभा में अधिक प्रतिनिधित्व देने के उद्देश्य से यह बिल लाए थे। हालांकि, विपक्ष की महिला विरोधी मानसिकता के कारण यह संसद में पारित नहीं हो पाया। उन्होंने कांग्रेस और समाजवादी पार्टी पर तीखा हमला बोला, उनके रवैये को दूषित मानसिकता का प्रतीक बताया। अभिलाषा गुप्ता ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और सपा ने हमेशा महिलाओं का अपमान किया है। उन्होंने कहा कि 2023 में महिला सशक्तिकरण से जुड़ा बिल पास होने के बाद सरकार महिलाओं को और अधिक अधिकार व भागीदारी देने की दिशा में आगे बढ़ रही है, लेकिन विपक्ष इसका विरोध कर महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़ा दिखाई दे रहा है। सपा सांसद डिंपल यादव के भाजपा पर महिलाओं को लेकर राजनीति करने के सवाल पर अभिलाषा गुप्ता ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि डिंपल यादव स्वयं एक महिला हैं, क्या वह सपा में खुद को महिला नहीं मानतीं? अभिलाषा गुप्ता ने यह भी दावा किया कि उनके परिवार की एक महिला ने भी भाजपा ज्वाइन की है, जिससे यह संकेत मिलता है कि वह सपा में प्रताड़ित रही होंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DPSG कप शूटिंग: खिलाड़ियों ने जीते कई स्वर्ण:गाजियाबाद में 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता का चौथा दिन
    Next Article
    सहारनपुर में फर्जी वसीयत से हड़प लिया मकान:कोर्ट के आदेश पर विधवा महिला ने चार लोगों पर कराई FIR

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment