Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    वन विभाग ने होटल से दो दुर्लभ कछुए जब्त किए:घंटाघर चौराहे पर होटल में छापेमारी, मालिक फरार

    2 hours ago

    1

    0

    शहर के व्यस्ततम इलाके घंटाघर चौराहे पर स्थित एक होटल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब वन विभाग की टीम ने वहां छापेमारी की। 'जय सियाराम' होटल के अंदर एक बड़े से एक्वेरियम में सजावट के लिए रखे गए दो दुर्लभ भारतीय रूफड़ कछुओं को वन विभाग ने अपने कब्जे में ले लिया है। यह कछुए वन्य जीव संरक्षण अधिनियम के तहत प्रतिबंधित श्रेणी में आते हैं। यह पूरी कार्रवाई एक सटीक सूचना के आधार पर की गई। क्षेत्रीय वन अधिकारी कार्यालय के वन दरोगा रामबाबू दोहरे को सूचना मिली थी कि होटल में गैरकानूनी तरीके से कछुए पाले गए हैं। इस सूचना पर वन विभाग की टीम बुधवार को होटल पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि होटल मालिक पंकज गुप्ता ने एक्वेरियम में दो कछुए रखे थे, जो वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के शेड्यूल (1) के अंतर्गत आते हैं। इन जीवों को पालना या व्यावसायिक उपयोग में लाना गंभीर अपराध है। भीड़ का फायदा उठाकर भागा होटल मालिक जैसे ही वन विभाग की टीम ने कछुओं को बरामद किया, मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इस गहमागहमी और भीड़ का फायदा उठाकर होटल मालिक पंकज गुप्ता मौके से फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने दोनों कछुओं को विधिवत अपने कब्जे में ले लिया है और उन्हें सुरक्षित स्थान पर ले जाया गया है। कानूनी शिकंजे में होटल मालिक इस मामले की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। वन दरोगा रामबाबू दोहरे की ओर से पुलिस को दी गई तहरीर में होटल मालिक के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 39, 40, 51 और 57 के तहत एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। इन धाराओं के तहत दोषी पाए जाने पर कड़ी सजा और जुर्माने का प्रावधान है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घाटमपुर में 4 करोड़ की खलिहान भूमि अतिक्रमणमुक्त:जेसीबी से हटाया कब्जा, मियावाकी पद्धति से होगा वृक्षारोपण
    Next Article
    भारतीय किसान यूनियन ने लखनऊ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया:कौस्तुभ अग्रवाल को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी, संगठन विस्तार पर चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment