Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    चित्रकूट में फेरों से पहले टूटी शादी:दूल्हे के कांपते हाथ देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात

    1 hour ago

    1

    0

    चित्रकूट में मंगलवार को एक दुल्हन ने दूल्हे के हाथ कांपने पर शादी से मना कर दिया। इस घटना के बाद दोनों पक्षों में विवाद हो गया और पुलिस को मौके पर बुलाया गया। लोहिया गांव निवासी कलावती देवी का विवाह बांदा के अमलौर गांव निवासी संजय से तय था। मंगलवार शाम को बारात पहुंची। दूल्हे संजय के हाथों में चावल और फूल रखे जाते ही वे कांपने लगे। जब फेरों से ठीक पहले दुल्हन ने दूल्हे के हाथों में कंपन देखकर शादी से इनकार कर दिया। काफी समझाने-बुझाने के बावजूद दुल्हन नहीं मानी और आखिरकार बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। मामला भरतकूप थाना क्षेत्र के लोहिया गांव का है। जानकारी के अनुसार, पड़ोसी जिले से बारात आई थी। द्वारचार और जयमाल की रस्में हंसी-खुशी संपन्न हुईं। बारातियों ने भोजन भी किया और माहौल पूरी तरह उत्सव जैसा था। फेरों से पहले एक रस्म के तहत दूल्हे को दोनों हाथों में दोना-पत्तल लेकर खड़ा होना था। इसी दौरान दुल्हन ने दूल्हे के हाथों में बार-बार कंपन देखा। इस पर उसने तुरंत अपने परिजनों को बताया और मंडप छोड़कर कमरे में चली गई। मनाने की कोशिश नाकाम दुल्हन को मनाने के लिए परिजनों और बारातियों ने काफी प्रयास किए, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। बुधवार सुबह तक पंचायत और बातचीत का दौर चलता रहा, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। पिता बोले- सच्चाई छिपाई गई दुल्हन के पिता ने आरोप लगाया कि लड़के के हाथ कांपने की बात उनसे छिपाई गई थी, इसी वजह से उनकी बेटी ने शादी से इनकार किया। देर रात दोनों पक्ष भरतकूप थाने पहुंचे, जहां आपसी सहमति से समझौता हुआ। दहेज में दिया गया सामान और उपहार वापस कर दिए गए। थाना प्रभारी उपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया- किसी भी पक्ष की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई। आखिरकार सभी प्रयास विफल होने पर बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई। गांव में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    घर के बाहर खेल रहे भाइयों को कुत्ते ने काटा:लोगों ने लाठी-डंडों से बचाया ,लावड़ की बंजारा बस्ती की घटना
    Next Article
    इटावा में खाद्य सुरक्षा टीम पर हमला, धक्का-मुक्की:अधिकारी की गाड़ी के आगे लेटे व्यापारी, पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment