Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घर के बाहर खेल रहे भाइयों को कुत्ते ने काटा:लोगों ने लाठी-डंडों से बचाया ,लावड़ की बंजारा बस्ती की घटना

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के लावड़ नगर पंचायत क्षेत्र में बुधवार को आवारा कुत्ते के हमले से दो मासूम बच्चे घायल हो गए। मीठेपुर मार्ग स्थित बंजारा बस्ती में घर के बाहर खेल रहे दो भाइयों पर अचानक कुत्ते ने हमला कर दिया। इसमें 8 साल का अब्दुल गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि 12 साल के असद को भी चोटें आई हैं। बताया गया कि कुत्ते ने अब्दुल के हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों पर काट लिया। छोटे भाई को बचाने दौड़े असद पर भी कुत्ते ने हमला कर उसकी बाजू में काट लिया। बच्चों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और लाठी-डंडों की मदद से किसी तरह कुत्ते को भगाया। परिजन दोनों बच्चों को तुरंत दौराला सीएचसी ले गए, जहां उनका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक अब्दुल की हालत गंभीर बनी हुई है। पीड़ित पिता यूसुफ ने बताया कि यह कुत्ता पिछले करीब एक हफ्ते से बस्ती में घूम रहा था, लेकिन पहले कभी इतना आक्रामक नहीं दिखा। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा कुत्ते को पकड़ने और इलाके में सुरक्षा के इंतजाम करने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एलएलबी छात्र हत्याकांड का दूसरा आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:नोएडा में नाली विवाद में हुई थी हत्या, एक आरोपी पहले पकड़ा जा चुका
    Next Article
    चित्रकूट में फेरों से पहले टूटी शादी:दूल्हे के कांपते हाथ देख दुल्हन ने शादी से किया इनकार, बैरंग लौटी बारात

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment