Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सुलतानपुर में पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण नहीं

    1 hour ago

    1

    0

    सुलतानपुर जिले के चांदा थाना क्षेत्र के गलहिता गांव में बुधवार को एक 45 वर्षीय व्यक्ति का शव आम के पेड़ से लटका मिला। मृतक की पहचान बृजपाल यादव पुत्र रामकुमार यादव के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने गांव के बाहर पीली नहर किनारे खेत में पेड़ की डाल से सफेद गमछे के सहारे शव को लटका देखा। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना परिजनों को दी, जिसके बाद डायल 112 पुलिस और चांदा थाना कोतवाली को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार मिश्रा ने उप निरीक्षक अवधेश सिंह यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम को मौके पर भेजा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों ने इस घटना को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है। उनका कहना है कि बृजपाल यादव का किसी से कोई विवाद नहीं था और आत्महत्या का कोई स्पष्ट कारण भी सामने नहीं आया है। बृजपाल यादव अपने पीछे पत्नी प्रेम देवी और चार बेटों अभिषेक (22), राजेंद्र (20), शुभम (18) और विपिन (15) को छोड़ गए हैं। ग्रामीणों के अनुसार, वह खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की ओर से अभी तक किसी प्रकार की कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बदायूं में दंपती से जेवरात और नकदी लूटी:शादी में जाते समय बदमाशों ने की वारदात, चलती बाइक की चाबी निकाल ली
    Next Article
    खराब पिकअप से बाइक टकरा गई, चचेरे भाइयों की मौत:कानपुर के यशोदा नगर हाईवे पर झपकी आने से हुआ हादसा, सगी बहनें घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment