Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    घाटमपुर में 4 करोड़ की खलिहान भूमि अतिक्रमणमुक्त:जेसीबी से हटाया कब्जा, मियावाकी पद्धति से होगा वृक्षारोपण

    2 hours ago

    1

    0

    ब्लॉक घाटमपुर कार्यालय के सामने नगर पालिका क्षेत्र के मूसानगर रोड हाईवे किनारे स्थित सिहरी नगर की खलिहान भूमि को प्रशासन ने अतिक्रमण से मुक्त कराकर अपने कब्जे में ले लिया। गाटा संख्या 165, रकबा लगभग 4 बीघा, की बाजार कीमत करीब 4 करोड़ रुपये आंकी जा रही है। बेशकीमती सरकारी भूमि पर लंबे समय से कब्जे की कोशिशें की जा रही थीं, जिसके बाद प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सीमांकन कराया और जेसीबी की मदद से जमीन खाली कराई। बताया गया कि इस भूमि पर कुछ लोगों द्वारा निर्माण गतिविधियां शुरू कर धीरे-धीरे कब्जा जमाने का प्रयास किया जा रहा था। मामले की शिकायत सम्पूर्ण समाधान दिवस में पहुंची थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए राजस्व विभाग ने जांच कराई और भूमि की स्थिति स्पष्ट होने के बाद तत्काल अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई तय की गई। मंगलवार को प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची। राजस्व अधिकारियों ने पहले भूमि का विधिवत सीमांकन कराया, जिसके बाद जेसीबी से अवैध रूप से किए गए कब्जे और निर्माण संबंधी गतिविधियों को हटाया गया। कार्रवाई के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो, इसके लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। अधिकारियों के अनुसार यह भूमि खलिहान के रूप में दर्ज है। वर्तमान में भले ही इसका उपयोग सीमित हो, लेकिन ब्लॉक कार्यालय और हाईवे के निकट होने के कारण इसकी कीमत लगातार बढ़ रही है। यही वजह रही कि कुछ लोग इस पर अवैध कब्जा करने की कोशिश कर रहे थे। प्रशासन का कहना है कि सार्वजनिक उपयोग की जमीनों को किसी भी कीमत पर कब्जे में नहीं जाने दिया जाएगा। कार्रवाई के दौरान अधिशासी अधिकारी घाटमपुर डॉ. महेंद्र कुमार, राजस्व विभाग की टीम तथा पुलिस विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। प्रशासन ने इस भूमि के बेहतर उपयोग की दिशा में भी योजना तैयार की है। भूमि को वन विभाग के माध्यम से मियावाकी पद्धति से वृक्षारोपण के लिए प्रस्तावित किया गया है। योजना के तहत यहां घने पौधे लगाए जाएंगे, जिससे नगर क्षेत्र में हरियाली बढ़ेगी, पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलेगी और स्थानीय लोगों को स्वच्छ व बेहतर वातावरण उपलब्ध हो सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हैंडब्रेक न लगने से पीछे सरकी एंबुलेंस:नीचे दबकर एयरफोर्स कर्मी की मौत, 1 साल पहले कानपुर में हुआ था तबादला
    Next Article
    वन विभाग ने होटल से दो दुर्लभ कछुए जब्त किए:घंटाघर चौराहे पर होटल में छापेमारी, मालिक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment