Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारतीय किसान यूनियन ने लखनऊ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया:कौस्तुभ अग्रवाल को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी, संगठन विस्तार पर चर्चा

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय किसान यूनियन (जनशक्ति) ने अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर धर्मेंद्र कुमार सिंह के आह्वान पर चल रहे राष्ट्रव्यापी सदस्यता अभियान के तहत बुधवार को डालीगंज में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान संगठन में युवा नेतृत्व को प्राथमिकता देते हुए नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला के नेतृत्व में कौस्तुभ अग्रवाल को लखनऊ का जिलाध्यक्ष (युवा मोर्चा) मनोनीत किया गया। नियुक्ति के साथ ही कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नियुक्ति से संगठन को नई दिशा मिलेगी प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र शुक्ला ने कहा कि कौस्तुभ अग्रवाल की नियुक्ति से संगठन को नई दिशा और ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने भरोसा जताया कि युवा नेतृत्व संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करेगा और किसानों की आवाज को प्रभावी ढंग से उठाएगा। नव नियुक्त जिलाध्यक्ष (युवा मोर्चा) कौस्तुभ अग्रवाल ने संगठन के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए वे पूरी ताकत से काम करेंगे। बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों ने भी संगठन के विस्तार और सदस्यता अभियान को गति देने पर जोर दिया। सभी ने एकजुट होकर संगठन को मजबूत बनाने और किसानों के हक की लड़ाई को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    वन विभाग ने होटल से दो दुर्लभ कछुए जब्त किए:घंटाघर चौराहे पर होटल में छापेमारी, मालिक फरार
    Next Article
    हमला नहीं, खुद को गोली मारने की आशंका:मथुरा में बरेली-जयपुर हाईवे पर युवक को लगी गोली, पुलिस जांच जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment