Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दो साल के मासूम को ओवरलोड छोटा हाथी ने कुचला:मेरठ के टीपीनगर में हादसा, बच्चे की हालत गंभीर

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के टीपीनगर थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे में 22 माह का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। गोपाल विहार इलाके में नाना के घर आए इस बच्चे को एक ओवरलोड 'छोटा हाथी' वाहन ने कुचल दिया। वाहन के दो पहिए बच्चे के ऊपर से गुजर गए, जिससे उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। बच्चे का दिल्ली-एनसीआर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह घटना सोमवार सुबह गोपाल विहार में हुई। गंगानगर निवासी प्रतिमा अपने बच्चों के साथ मायके आई हुई थीं। उनका 22 माह का बेटा समर्थ घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा था। तभी सामान से लदा एक 'छोटा हाथी' वाहन वहां से गुजरा और बच्चे को टक्कर मार दी। वाहन के दोनों पहिए मासूम के ऊपर से निकल गए। हादसे के बाद परिजन तुरंत बच्चे को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे गंभीर हालत के कारण रेफर कर दिया गया। इसके बाद समर्थ को गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। परिवार के अनुसार, हादसे में बच्चे की कई पसलियां टूट गई हैं और डॉक्टर उसकी हालत पर लगातार निगरानी रख रहे हैं। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। इस घटना से परिवार में नाराजगी और चिंता का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि रिहायशी इलाकों में ओवरलोड और तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही से लगातार खतरा बना रहता है, लेकिन इस पर कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जाती। पुलिस ने 'छोटा हाथी' के नंबर के आधार पर अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। फुटेज के आधार पर आरोपी चालक की तलाश की जा रही है और उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना के बाद पूरे इलाके में लोगों में रोष व्याप्त है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज में बेकाबू कार ने महिला को रौंदा:प्रयागराज में पोस्टमॉर्टम के बाद हंगामा, घरवालों ने एक घंटे तक जाम किए रखा रास्ता
    Next Article
    जनगणना 2027: कल से खुद भर सकेंगे जानकारी:मेरठ में 22 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पूरी प्रक्रिया डिजिटल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment