Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हमला नहीं, खुद को गोली मारने की आशंका:मथुरा में बरेली-जयपुर हाईवे पर युवक को लगी गोली, पुलिस जांच जारी

    2 hours ago

    1

    0

    मथुरा के महावन क्षेत्र में बरेली-जयपुर हाईवे पर एक युवक को गोली लगने का मामला सामने आया है। पहले इसे अज्ञात हमलावरों की करतूत माना जा रहा था, लेकिन पुलिस की शुरुआती जांच में अब युवक द्वारा खुद को गोली मारने की आशंका जताई जा रही है। यह घटना बुधवार सुबह चिंताहरण महादेव मंदिर कट के पास हुई। अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के विसाहुली के रहने वाले रमेशचंद्र ने पुलिस को तहरीर दी है। उन्होंने बताया कि उनका बेटा विमल अपनी कार (UP80 FW 4751) से मथुरा से घर लौट रहा था, तभी किसी अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। गंभीर रूप से घायल विमल को तत्काल मथुरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों ने उसके शरीर से गोली निकाल दी है। इस मामले में नया मोड़ तब आया जब पुलिस जांच में कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए। विमल ने घटना से पहले रात करीब 11:48 बजे अपनी गर्लफ्रेंड को मैसेज कर बताया था कि कुछ लोग उसे पीट रहे हैं और उसने मदद के लिए बुलाया था। उसने अपनी लोकेशन भी भेजी थी। हालांकि, जब उसकी गर्लफ्रेंड मौके पर पहुंची, तो विमल वहां नहीं मिला। बाद में उसकी कार घटनास्थल से लगभग तीन किलोमीटर दूर मिली, जिसमें वह ड्राइविंग सीट पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ था। सीसीटीवी फुटेज में विमल की कार अकेले आती-जाती दिखाई दी है। उसके आगे-पीछे कोई अन्य वाहन नजर नहीं आया। जांच के दौरान वाहन के शीशे और दरवाजे सुरक्षित पाए गए हैं और किसी तरह के संघर्ष के निशान भी नहीं मिले हैं। कार में खून केवल ड्राइविंग सीट पर ही मिला है। एसपी ग्रामीण सुरेश चंद्र रावत ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि “प्राथमिक जांच में गोली दाहिनी ओर से नीचे से ऊपर की ओर लगी है। इससे प्रथम दृष्टया यह आशंका बन रही है कि युवक ने स्वयं को गोली मारी है।” उन्होंने आगे कहा कि सभी पहलुओं पर गंभीरता से जांच की जा रही है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल और फॉरेंसिक रिपोर्ट के आधार पर जल्द ही पूरे घटनाक्रम का खुलासा करने की बात कह रही है। थाना महावन में मुकदमा संख्या 124/2026 धारा 109(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर पुलिस आगे की जांच में जुटी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भारतीय किसान यूनियन ने लखनऊ जिलाध्यक्ष नियुक्त किया:कौस्तुभ अग्रवाल को युवा मोर्चा की जिम्मेदारी, संगठन विस्तार पर चर्चा
    Next Article
    गोरखपुर मेडिसिटी योजना में मालिकाना हक की मांग:सांसद से मिले मकान बचाओ संघर्ष समिति के लोग, बोले- जल्द हो कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment