Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दर्दनाक हादसा, पेड़ की डाल गिरने से महिला की मौत:अयोध्या जिले के बीकापुर ब्लॉक के मजरुद्दीनपुर गांव में हुई घटना

    1 hour ago

    1

    0

    अयोध्या जिले के बीकापुर ब्लॉक क्षेत्र के मजरुद्दीनपुर गांव में बुधवार को को एक दर्दनाक हादसा हो गया। तेज हवा या अचानक टूटकर गिरी पेड़ की बड़ी डाल की चपेट में आने से हेमा यादव उम्र करीब 40 साल (निवासी मजरुद्दीनपुर) की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बचाव का कोई अवसर नहीं मिल सका,लेखपाल को लेकर लोगों में आक्रोश प्रत्यक्ष दर्शियों के अनुसार, घटना अचानक हुई जिससे बचाव का कोई अवसर नहीं मिल सका। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने प्रशासनिक अधिकारियों को जानकारी दी, लेकिन क्षेत्र के लेखपाल सर्वेश मिश्र से कई बार संपर्क करने का प्रयास किया गया, पर उनका फोन रिसीव नहीं हुआ। इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया।लोगों ने उसके खिलाफ कार्यवाही की मांग की है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद मौके पर राजस्व अमले की त्वरित मौजूदगी नहीं हो सकी, जिससे राहत एवं आवश्यक कार्रवाई में देरी की स्थिति बनी रही। वहीं, नायब तहसीलदार रामखेलावन ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही संबंधित विभागों को निर्देशित किया गया है और आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराई जाएगी तथा घटना की जांच कराई जाएगी।घटना के बाद पुलिस व राजस्व टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जनगणना 2027: कल से खुद भर सकेंगे जानकारी:मेरठ में 22 मई से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पूरी प्रक्रिया डिजिटल
    Next Article
    राहुल गांधी के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामला:इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ खंड पीठ में 12 मई को होगी सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment