Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Valsad में नशे के तौर पर बेची जाने वाली 1.10 करोड़ की दवाएं पकड़ीं, एक आरोपी अरेस्ट

    37 minutes ago

    2

    0

    गुजरात के वलसाड जिले में पुलिस ने अवैध रूप से खरीदे गए कफ सिरप, घबराहट कम करने वाली दवाओं, अफीम से बनी (ओपिओइड) दर्द निवारक दवाओं और अन्य दवाओं का बड़ा भंडार जब्त किया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी और कहा कि इन दवाओं को बेचा जाना था ताकि इनका दुरुपयोग नशे के रूप में किया जा सके। पुलिस ने इनकी कीमत 1.10 करोड़ रुपये से अधिक बताई है।इस मामले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, नरेंद्र सिंह पुरोहित (23) को पारडी कस्बे में उसके फ्लैट से गिरफ्तार किया गया। उसके पास से दवाओं का बड़ा भंडार बरामद हुआ, जिसे कथित तौर पर नशे के लिए बेचने की तैयारी थी।अधिकारियों ने बताया कि राज्य सरकार की नशे के कारोबार के खिलाफ शून्य सहनशीलता की नीति के तहत वलसाड जिला पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने यह कार्रवाई की। एसओजी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, जब्त दवाओं में 14.1 लाख रुपये कीमत की ‘वीकैन-डी’ कफ सिरप की 1,200 बोतलें, 57.6 लाख रुपये कीमत की अल्प्राजोलम (घबराहट कम करने वाली दवा) की 14,400 गोलियां और 45.12 लाख रुपये कीमत के डाइसाइक्लोमाइन हाइड्रोक्लोराइड, ट्रामाडोल हाइड्रोक्लोराइड (ओपिओइड दर्द निवारक) और एसिटामिनोफेन युक्त 11,280 कैप्सूल शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपी ने अपने सह-आरोपी कृष्णपाल सिंह जब्बर सिंह पुरोहित के साथ मिलकर राजेंद्रकुमार पुरोहित से ये दवाएं खरीदी थीं।विज्ञप्ति के मुताबिक, ये दवाएं किसी वैध परमिट, पास या डॉक्टर के पर्चे के बिना खरीदी गई थीं। छापेमारी के दौरान आरोपी के पास से एक मोबाइल फोन और मोटरसाइकिल भी जब्त की गई। इस मामले में पारडी पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है और आगे की जांच जारी है।पुलिस के अनुसार, मामले में दो अन्य आरोपी कृष्णपाल सिंह और राजेंद्र पुरोहित की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    India और Denmark के बीच 5 साल की कार्ययोजना तय, 5 समझौतों पर हुए हस्ताक्षर
    Next Article
    राहुल गांधी का आरोप, Delimitation के जरिए 850 Lok Sabha सीटें कर चुनाव चुराना चाहती है BJP

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment