Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Vaishno Devi में 87 लाख भक्तों ने किए दर्शन, Shrine Board को एक करोड़ पार होने की उम्मीद

    2 hours from now

    1

    0

    श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में इस साल अब तक करीब 87 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं और लगातार बढ़ रही श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए श्राइन बोर्ड को उम्मीद है कि साल के अंत तक यह आंकड़ा एक करोड़ के पार पहुंच सकता है। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) सचिन कुमार ने बताया कि मंदिर में सुविधाओं और बुनियादी ढांचे में किए गए सुधारों के कारण श्रद्धालुओं की संख्या में उत्साहजनक वृद्धि हुई है। उन्होंने बताया कि बोर्ड त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं के समग्र अनुभव को बेहतर बनाने पर लगातार ध्यान दे रहा है।कुमार ने देशभर और विदेश से श्रद्धालुओं के आगमन के आधार शिविर कटरा में पत्रकारों को बताया, ‘‘हमने सुविधाओं में काफी सुधार किया है। देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को हमारी ओर से उपलब्ध कराई जाने वाली सुविधाओं पर पूरा भरोसा है। बोर्ड उनकी सुविधा के लिए हरसंभव प्रयास कर रहा है।’’ उन्होंने बताया कि इस साल पिछले वर्ष की तुलना में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है और अब तक करीब 87 लाख श्रद्धालु माता वैष्णो देवी के दर्शन कर चुके हैं।यह पूछे जाने पर कि क्या इस साल श्रद्धालुओं की संख्या एक करोड़ के आंकड़े को पार कर सकती है, कुमार ने उम्मीद जताई कि ऐसा संभव है। उन्होंने बताया कि यात्रा अब तक जारी है और अगले एक महीने में इस संबंध में अधिक स्पष्ट तस्वीर सामने आएगी। कुमार ने श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में मंदिर पहुंचकर माता वैष्णो देवी का आशीर्वाद लेने की अपील भी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: बेटे ने पूर्व मेयर Meenakshi Shinde को दी Narco Test की चुनौती
    Next Article
    Jan Nayak Express में महिला यात्री से हाथापाई पर RPF ने माना- सिपाही को बरतनी चाहिए थी शांति

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment