Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    ठाणे में प्रदीप पूर्णेकर हत्याकांड: बेटे ने पूर्व मेयर Meenakshi Shinde को दी Narco Test की चुनौती

    2 hours from now

    1

    0

    शिवसेना (उबाठा) के दिवंगत नेता प्रदीप पूर्णेकर के बेटे, राम पूर्णेकर ने पार्टी की पार्षद एवं ठाणे की पूर्व मेयर मीनाक्षी शिंदे और उनके पति को ‘नार्को-एनालिसिस’ जांच कराने की चुनौती दी है। शिंदे ने दावा किया था कि वह और उनके पति हत्या में शामिल नहीं थे। शिवसेना (उबाठा) के मानपाडा वार्ड प्रमुख प्रदीप पूर्णेकर की 29 सितंबर को उनके कार्यालय में हत्या कर दी गई थी।इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। हत्या के 50वें दिन, राम पूर्णेकर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शिंदे दंपति को चुनौती दी। उन्होंने कहा कि अगर मीनाक्षी शिंदे और उनके पति राजेंद्र शिंदे का यह कहना है कि हत्या में उनका कोई हाथ नहीं है, तो उन्हें खुद आगे आकर नार्को जांच करवाना चाहिए।प्रदीप पूर्णेकर के बेटे ने आरोप लगाया कि इस अपराध के षड्यंत्रकारी यही दंपति हैं, और दावा किया कि उनके पास इस बात के सबूत भी मौजूद हैं। पूर्णेकर ने कहा कि उन्हें खुद को साबित करने के लिए नार्को जांच से गुजरना चाहिए, ताकि सच्चाई साफ तौर पर सामने आ सके। उन्होंने यहां पत्रकारों से बात करते हुए आरोप लगाया कि उन्होंने पहले ही वीडियो के रूप में सबूत विशेष जांच टीम (एसआईटी) को सौंप दिए थे, लेकिन उनका दावा है कि एसआईटी ने उन सबूतों पर कोई कार्रवाई नहीं की है।जांच पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि अगर वह कोई नया ऑडियो सौंपते भी हैं, तो वह एसआईटी से किसी तरह की उम्मीद कैसे कर सकते हैं? मीनाक्षी शिंदे ने पहले आरोप लगाया था कि विपक्षी नेताओं ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को बदनाम करने और हत्या के मामले की जांच को भटकाने की साजिश रची थी। इस बीच, हत्या की जांच में एक अड़चन आ गई है।पूर्णेकर परिवार ने मुंबई उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है और जांच किसी दूसरी एजेंसी को सौंपने की मांग की है। उनका कहना है कि उन्हें स्थानीय जांच एजेंसी पर अब भरोसा नहीं रहा। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को पुष्टि की कि याचिका पर सुनवाई 25 नवंबर को होनी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Kashmir में Terrorism का पूरा Ecosystem तोड़ने की तैयारी तेज, घाटी में अब नहीं बचा कोई भी स्थानीय आतंकवादी
    Next Article
    Vaishno Devi में 87 लाख भक्तों ने किए दर्शन, Shrine Board को एक करोड़ पार होने की उम्मीद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment