Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US विदेश मंत्री Marco Rubio का ऐलान, Israel-Lebanon ने ऐतिहासिक शांति समझौते पर किए साइन

    18 hours ago

    2

    0

    मध्य पूर्व में लंबे समय से जारी तनाव के बीच अमेरिका की पहल पर इजराइल और लेबनान के बीच शांति की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने शुक्रवार को इजराइल और लेबनान के राजदूतों की मौजूदगी में एक अहम समझौते की घोषणा की। इसे इजराइली सेना और लेबनान के चरमपंथी संगठन हिज़्बुल्ला के बीच कई महीनों से जारी संघर्ष के बाद तनाव कम करने की दिशा में पहली बड़ी पहल माना जा रहा है।हालांकि, इस समझौते की शर्तों और इसके प्रमुख बिंदुओं का अभी तक आधिकारिक तौर पर खुलासा नहीं किया गया है। अमेरिकी प्रशासन की ओर से भी समझौते के विवरण को सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस समझौते पर अमेरिका में इजराइल के राजदूत येचिएल लीटर और अमेरिका में लेबनान की राजदूत नादा हमदेह ने हस्ताक्षर किए। दोनों देशों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुए इस समझौते को क्षेत्र में स्थिरता बहाल करने की दिशा में एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। इसे भी पढ़ें: Strait of Hormuz में IRGC ने उड़ाया कार्गो शिप, फंसे कई जहाजअमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने समझौते की घोषणा करते हुए उम्मीद जताई कि यह पहल भविष्य में स्थायी शांति स्थापित करने और दोनों पक्षों के बीच तनाव कम करने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने संकेत दिया कि अमेरिका क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए दोनों देशों के साथ लगातार संपर्क बनाए रखेगा।गौरतलब है कि पिछले कई महीनों से इजराइली सेना और हिज़्बुल्ला के बीच सीमा क्षेत्रों में लगातार हमले और जवाबी कार्रवाई जारी रही है। इस संघर्ष के कारण दोनों देशों की सीमा पर सुरक्षा स्थिति बेहद संवेदनशील बनी हुई है और बड़ी संख्या में लोगों को प्रभावित होना पड़ा है। इसे भी पढ़ें: US का पलटवार, जहाज पर Drone Attack के बाद Iran पर दागीं मिसाइलें, तनाव चरम परविशेषज्ञों का मानना है कि यदि इस समझौते को प्रभावी ढंग से लागू किया जाता है तो इससे सीमा पर हिंसा में कमी आ सकती है और क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि, समझौते के वास्तविक प्रभाव का आकलन इसके क्रियान्वयन और दोनों पक्षों की प्रतिबद्धता पर निर्भर करेगा। अंतरराष्ट्रीय समुदाय भी इस घटनाक्रम पर करीबी नजर बनाए हुए है। माना जा रहा है कि यदि यह पहल सफल रहती है तो मध्य पूर्व में लंबे समय से चले आ रहे तनाव को कम करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अब Hyderabad की एक सड़क का नाम Donald Trump Avenue, ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल और तेलंगाना का जताया आभार
    Next Article
    MEA Toshakhana E-Auction: नए रूल्स के तहत अब आम नागरिक भी खरीद सकेंगे ये विदेशी तोहफे

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment