Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    US को चीनी राजदूत Xu Feihong का जवाब, India-China का विकास भीख नहीं, मेहनत का फल

    3 hours from now

    1

    0

    चीन के राजदूत शू फेइहोंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और चीन ने पिछले कुछ दशकों में ‘‘उल्लेखनीय’’ विकास हासिल किया है। यह उनकी ‘‘कड़ी मेहनत’’ के कारण संभव है, न कि दूसरों की ‘‘उदारता’’ के कारण। उन्होंने इस दावे को खारिज कर दिया कि बाहरी शक्तियों ने बीजिंग के आर्थिक उत्थान को बढ़ावा दिया है। शू की टिप्पणियों को काफी हद तक अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ की हालिया टिप्पणियों के खंडन के रूप में देखा जा रहा है। लैंडो ने हाल ही में चीन के लिए अमेरिकी आर्थिक समर्थन को एक ‘‘गलती’’ बताया था और कहा था कि वाशिंगटन नयी दिल्ली के साथ इसे दोहराने से बचेगा। अमेरिका पर परोक्ष रूप से निशाना साधते हुए चीनी राजदूत ने एक कार्यक्रम में बोलते हुए किसी भी देश का नाम लिए बिना कहा कि कुछ तत्व चीन और भारत को सद्भाव में रहते हुए नहीं देखना चाहते और ‘‘तथाकथित चीन के खतरे’’ को ‘‘बढ़ा-चढ़ाकर’’ पेश करते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका के Smithsonian Museum से होगी नटराज समेत 3 मूर्तियों की घर वापसी, Tamil Nadu के मंदिरों से हुई थीं चोरी
    Next Article
    G7 Meeting में भारत की जोरदार मांग, S Jaishankar बोले- अब UNSC में सुधार जरूरी।

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment