Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अमेरिका के Smithsonian Museum से होगी नटराज समेत 3 मूर्तियों की घर वापसी, Tamil Nadu के मंदिरों से हुई थीं चोरी

    3 hours from now

    2

    0

    अमेरिका स्थित ‘स्मिथसोनियंस नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट’ तमिलनाडु के मंदिरों से चोरी की गईं तीन प्राचीन मूर्तियां भारत को लौटाएगा। इन मूर्तियों को भारत के मंदिरों से चुराए जाने की बात शोध से स्थापित हो जाने के बाद यह फैसला किया गया। अमेरिका में भारतीय दूतावास की उप प्रमुख नामग्या खम्पा ने नौवीं सदी की शिव नटराज कांस्य मूर्ति, 12वीं सदी की शिव एवं उमा की मूर्ति तथा 16वीं सदी की संत सुंदरार के साथ परवी की मूर्ति की वापसी के लिए यहां ‘नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट’ (एनएमएए) के निदेशक चेस रॉबिन्सन के साथ एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका स्थित भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा, ‘‘स्मिथसोनियंस नेशनल म्यूजियम ऑफ एशियन आर्ट से तीन अमूल्य प्राचीन वस्तुएं भारत वापस भेजी जा रही हैं: नौवीं सदी की शिव नटराज कांस्य मूर्ति, 12वीं सदी की शिव एवं उमा की मूर्ति तथा 16वीं सदी में संत सुंदरार के साथ परवी का चित्रण।’’ उसने बताया कि इन प्राचीन वस्तुओं की उत्पत्ति से जुड़े शोध के बाद संग्रहालय ने पाया कि इन्हें भारत से अवैध रूप से हटाया गया था। ‘शिव और उमा’ की मूर्ति, जिसे ‘सोमस्कंद’ भी कहा जाता है और ‘परवी के साथ संत सुंदरार’ की मूर्ति 1987 में आर्थर एम सैकलर द्वारा संग्रहालय को दान किए गए संग्रह का हिस्सा थीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Karnataka में फिर आमने-सामने BJP-Congress, DK Shivakumar पर बयान को लेकर विधानसभा में भारी बवाल
    Next Article
    US को चीनी राजदूत Xu Feihong का जवाब, India-China का विकास भीख नहीं, मेहनत का फल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment