Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में पेट्रोल-डीजल संकट, पंपों पर खत्म हुआ स्टॉक:भीड़ संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी, ड्रम और गैलन लेकर पहुंचे लोग

    2 hours ago

    1

    0

    हाथरस में पेट्रोल-डीजल की किल्लत से हालात बिगड़ गए हैं। कई पेट्रोल पंपों पर ईंधन खत्म होने से जहां लोगों को परेशानी हुई, वहीं उपलब्ध पंपों पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। पेट्रोल और डीजल की अचानक किल्लत सामने आने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि खाड़ी देशों में चल रहे युद्ध के असर के चलते आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिससे कई पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल खत्म हो गया। जिले में कुल 125 पेट्रोल-डीजल पंप हैं, लेकिन इनमें से कई पंपों पर पेट्रोल का स्टॉक समाप्त हो चुका है। देहात क्षेत्रों में स्थिति और गंभीर रही, जहां कुछ पंपों पर रात में डीजल भी खत्म हो गया। शहर के पेट्रोल पंपों पर भी हालात बिगड़े हुए हैं। जहां ईंधन उपलब्ध है, वहां लंबी-लंबी कतारें लग गईं। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कई जगह पुलिस को बुलाना पड़ा। अलीगढ़ रोड स्थित लेबर कॉलोनी के सामने भारत पेट्रोलियम के पेट्रोल पंप पर गुरुवार शाम से पेट्रोल उपलब्ध नहीं है। मोहित वाष्र्णेय ने बताया कि वह दो बार पेट्रोल लेने पहुंचे, लेकिन उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा। वहीं, मदन खंडेलवाल ने भी किल्लत की पुष्टि करते हुए कहा कि एक पंप पर पेट्रोल नहीं है, जबकि दूसरे पर अत्यधिक भीड़ है। देहात क्षेत्रों में भी हालात खराब रहे। सादाबाद कस्बे के तीनों पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल का स्टॉक खत्म हो गया, जबकि डीजल की भी उपलब्धता नहीं रही। कई लोग रात में ड्रम और गैलन लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें ईंधन नहीं मिल पाया। पेट्रोल-डीजल की इस कमी से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। लोग घंटों लाइन में खड़े रहने के बावजूद ईंधन नहीं पा रहे हैं, जिससे उनमें नाराजगी भी देखी जा रही है। प्रशासन की ओर से फिलहाल स्थिति को सामान्य करने के प्रयास किए जा रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अयोध्या में युवक लापता:तीन युवकों पर अगवा करने का आरोप, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    गोरखपुर में सपा पर हमलावर हुए संजय निषाद:बोले- छोटी पार्टी को 'दलाल' समझने की भूल, उनको सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment