Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उरई विधायक गौरीशंकर को जनता ने नकारा:भाजपा के सर्वे में घनश्याम अनुरागी पहली पसंद, सपा की पसंद बने महेश शिरोमणी; कांग्रेस से बृजलाल खाबरी

    9 hours ago

    2

    0

    जालौन जिले की उरई सीट पर भाजपा विधायक गौरीशंकर वर्मा को जनता ने पसंद नहीं किया है। भास्कर के सर्वे में 70% जनता का मत है कि इन्हें टिकट नहीं मिलना चाहिए। भाजपा में उम्मीदवार के रूप में पहली पसंद घनश्याम अनुरागी हैं। यहां पर पार्टी के रूप में सबसे पहली पसंद भाजपा है। दूसरे नंबर पर समाजवार्दी पार्टी, तीसरे नंबर पर बसपा और चौथे नंबर पर कांग्रेस है। पार्टीवार देखें तो भाजपा में पहली पसंद जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर घनश्याम अनुरागी हैं। उन्हें 46% लोगों ने पसंद किया है। दूसरे नंबर पर विधायक गौरीशंकर वर्मा हैं, जिन्हें 27% लोगों ने पसंद किया है। जबकि तीसरे नंबर पर रेखा वर्मा हैं, उन्हें 13% ने पसंद किया है। सपा में पहली महेश शिरोमणि दोहरे हैं। इन्हें 34% लोगों ने पसंद किया है। पूर्व मंत्री दयाशंकर वर्मा को 24%, महेंद्र कठेरिया को 15%, बृजमोहन अहिरवार को 10% लोगों ने पसंद किया है। बसपा में संजय गौतम को 69% लोगों पसंद किया है। सत्येंद्र सिंह उर्फ श्रीपाल को 14 प्रतिशत, सुरेश गौतम को 11 प्रतिशत और अन्य को 6 प्रतिशत समर्थन मिला। कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व सांसद बृजलाल खाबरी को 44 प्रतिशत लोगों ने अपनी पहली पसंद बताया, जबकि कोंच नगर पालिका की पूर्व अध्यक्ष सरिता वर्मा को 28 प्रतिशत समर्थन मिला। वहीं 28 प्रतिशत लोगों ने अन्य उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर के सेंट जोसेफ स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का गठन:नन्हे कंधों पर आई जिम्मेदारी, रंगारंग कार्यक्रमों के बीच ली पद की शपथ
    Next Article
    कानपुर में खड़े डंपर से टकराया ऑटो, 3 की मौत:तीन घायल सवारियां हैलट में भर्ती, नौबस्ता मंडी से फूल लेकर लौट रहा था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment