Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पीलीभीत में खुलेआम फेंका जा रहा मेडिकल वेस्ट:अस्पतालों की लापरवाही से बढ़ रहा बीमारियों का खतरा

    1 hour ago

    1

    0

    पीलीभीत में स्वास्थ्य विभाग और नगर पालिका की लापरवाही के कारण निजी अस्पतालों और पैथोलॉजी लैब द्वारा मेडिकल वेस्ट (जैव चिकित्सा अपशिष्ट) को खुलेआम कूड़े के ढेरों में फेंका जा रहा है। निर्धारित नियमों का उल्लंघन करते हुए इस तरह कचरा फेंकना आम जनता के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर रहा है। प्रशासन की बार-बार की चेतावनियों के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ है। ताजा मामला जिला सहकारी बैंक के पास स्थित एक कूड़ा घर का है। यहां कूड़े के ढेर में बड़ी मात्रा में इस्तेमाल की गई सिरिंज, सर्जिकल ग्लव्स बिखरे मिले। यह स्थान एक रिहायशी इलाके के नजदीक है, जहां लोगों का लगातार आना-जाना लगा रहता है, जिससे संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। नियमों के अनुसार, मेडिकल वेस्ट का निस्तारण एक विशेष प्रक्रिया के तहत किया जाना अनिवार्य है। इसे खुले में फेंकना न केवल दंडनीय अपराध है, बल्कि यह हेपेटाइटिस और एचआईवी जैसी संक्रामक बीमारियों के फैलने का एक प्रमुख कारण बन सकता है। इस गंभीर लापरवाही के बावजूद, नगर पालिका की टीम कूड़ा उठाते समय इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी केवल कागजी चेतावनियां जारी कर रहे हैं, जबकि निजी अस्पतालों के संचालक खर्च बचाने के लिए जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर रहे हैं। मामला संज्ञान में आने के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. आलोक कुमार ने बताया कि कूड़े के ढेर में मेडिकल वेस्ट फेंके जाने की जानकारी उन्हें मिली है। उन्होंने इसे बेहद गंभीर लापरवाही बताया। सीएमओ ने आश्वासन दिया कि संबंधित क्षेत्र की जांच की जा रही है और जिस भी अस्पताल या नर्सिंग होम द्वारा यह अपशिष्ट फेंका गया है, उसे चिन्हित कर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मानकों का उल्लंघन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एपी सेन कॉलेज में छात्राओं का फेयरवेल:बीए, बीकॉम, एमए अंतिम वर्ष की छात्राओं को दी गई विदाई
    Next Article
    मैनपुरी में क्लीनिक में इलाज के दौरान महिला की मौत:इंजेक्शन से रिएक्शन का आरोप, पोस्टमार्टम के बाद होगी कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment