Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में खड़े डंपर से टकराया ऑटो, 3 की मौत:तीन घायल सवारियां हैलट में भर्ती, नौबस्ता मंडी से फूल लेकर लौट रहा था

    19 hours ago

    2

    0

    कानपुर में हाईवे पर खड़े डंपर में एक ऑटो पीछे से टकरा गया। हादसे में ऑटो-रिक्शा में बैठी महिला समेत 3 सवारियों की मौत हो गई। 2 अन्य लोग घायल हो गए। राहगीरों ने डायल–112 पर जानकारी दी। मौके पर पहुंची पनकी पुलिस ने आनन-फानन में घायलों को हैलट अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक डंपर का टायर पंचर हो गया था, हादसे के वक्त ड्राइवर और क्लीनर पहिया बदल रहे थे। हादसे पनकी हाईवे पर हुआ। हादसे के वक्त डंपर का टायर बदल रहे थे क्लीनर-ड्राइवर पनकी के पतंजलि गोदाम के पास हाइवे पर शनिवार को एक डंपर का टायर पंचर हो गया था। जिस पर ड्राइवर और क्लीनर टायर बदल रहे थे। तभी भौंती की ओर से आया तेज रफ्तार ऑटो-रिक्शा डंपर में घुस गया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार घायलों को हैलट अस्पताल भेजा गया। हैलट में इलाज के दौरान एक अन्य युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों की पहचान कराने का प्रयास किया। एक की पहचान रनिया, रायपुर निवासी 55 वर्षीय रमेश सैनी के रूप में हुई है, जबकि दूसरे की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। रमेश की पत्नी गुड्‌डन ने बताया कि परिवार में दो बेटे अतुल, दीपक और एक शादीशुदा बेटी आरती हैं। दीपक लव मैरिज करने के बाद परिवार से अलग रहता है, जबकि अतुल हरियाणा स्थित प्राइवेट कंपनी में कार्यरत है।उन्होंने बताया कि पति फूल का कारोबार करते हैं। शनिवार तड़के वह नौबस्ता मंडी से फूल लाने के लिए निकले थे। फूल लेकर लौटने के दौरान वह नौबस्ता से ऑटो में बैठे थे, ऑटो पनकी हाईवे पर पहुंचा ही था, तभी हादसा हो गया। वहीं, सवारियों में अकबरपुर के मदौली निवासी नितेश व रनियां रायपुर के रिषभ व शिवकांति समेत एक अन्य महिला भी घायल हो गई। घटना की जानकारी पर ऑटो में फंसी सवारियों को उपचार के हैलट में भर्ती कराया, जहां शाम को सिर पर गंभीर चोट लगने की वजह से शिवकांति की भी मौत हो गई। पनकी थाना प्रभारी दिनेश सिंह बिष्ट ने बताया कि हादसे में महिला समेत तीन लोगों की जान गई है। वहीं दूसरे युवक के शव की शिनाख्त के प्रयास किया जा रहा है। तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी। हम पीछे बैठे थे... इसलिए बच गए घायल सवारियां रिषभ व नितेश ने बताया कि एक वाहन को ओवरटेक करते ही जैसे ही चालक ने बांई ओर ऑटो काटी, फिर पल भर में डंपर में ऑटो का आधा हिस्सा बुरी तरह घुस गया। इस कारण तीन लोगों की जान चली गई, गनीमत रही कि हम दोनों पीछे की सीट में बैठे थे, इससे बाल-बाल हम लोग बच गए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उरई विधायक गौरीशंकर को जनता ने नकारा:भाजपा के सर्वे में घनश्याम अनुरागी पहली पसंद, सपा की पसंद बने महेश शिरोमणी; कांग्रेस से बृजलाल खाबरी
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में एक दिन में चार स्थानों पर आग:दमकल टीम रही अलर्ट, बिजली के केबिल से लेकर झाड़-फूंस और ट्रांसफार्मर में लगी आग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment