Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CSJMU की असिस्टेंट-प्रोफेसर बर्खास्त, अधिकारियों से गलत व्यवहार का आरोप:मिड सेमेस्टर एग्जाम में थी अनुपस्थित, आवास भी होगा खाली

    1 hour ago

    1

    0

    सीएसजेएमयू कैंपस के स्कूल आफ बिजनेस मैनेजमेंट की एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को बर्खास्त कर दिया गया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. नजमी शब्बीर ने पर शिक्षण कार्य में शिथिलता बरतने व अधिकारियों ने गलत व्यवहार करने का आरोप है। आईसीसी (आंतरिक शिकायत समिति) की जांच रिपोर्ट के आधार पर वीसी के निर्देश पर महिला प्रोफेसर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। उच्चाधिकारियों से की थी शिकायत कैंपस के स्कूल ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में सेल्फ फाइनेंस कोर्स में डॉ. नजमी शब्बीर असिस्टेंट प्रोफेसर हैं। कुछ दिन पहले डॉ. नजमी ने विवि प्रशासन से अपने विभाग के उच्च अधिकारियों के खिलाफ अनेक तरह की शिकायतें की। मामले की गंभीरता को देखते हुए विवि के वीसी ने आंतरिक शिकायत समिति को जांच का आदेश दिया। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट विवि प्रशासन को सौंप दी है। मिड सेमेस्टर ड्यूटी से रहीं थी अनुपस्थित रिपोर्ट की माने तो डॉ. नजमी की फरवरी-2026 में हुई मिड सेमेस्टर परीक्षा में ड्यूटी लगाई गई थी। इस दौरान वे बिना किसी पूर्व सूचना या स्वीकृति के अनुपस्थित रही। अधिकारियों ने उनसे जवाब मांगा तो उन्होंने गलत व्यवहार किया। इसके बाद लापरवाही व अनुशासनहीनता के कारण होने वाली कार्रवाई से बचने के लिए डॉ. नजमी ने उच्च अधिकारियों पर अनेक तरह के आरोप लगाकर शिकायत की। जांच में सभी तरह के आरोप निराधार मिले। आवास खाली करने के निर्देश जांच रिपोर्ट के आधार पर विवि के कुलपति के निर्देश पर डॉ. नजमी की संविदात्मक नियुक्ति समाप्त कर दी गई है। साथ ही, उन्हें विवि में मिला आवंटित आवास भी खाली करने का निर्देश दिया गया है। वीसी प्रो. विनय कुमार पाठक ने बताया कि शिकायत पर आईसीसी ने जांच की है। इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर महिला प्रोफेसर के खिलाफ सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमृत भारत एक्सप्रेस में 12 घंटे तक रहा पानी संकट:न पीने के लिए मिला, न टॉयलेट में रहा; चारबाग स्टेशन पर यात्रियों का फूटा गुस्सा
    Next Article
    हरे चारे में साइनाइड का खतरा, पशुपालन विभाग सतर्क:हरदोई में बढ़ते तापमान में किसानों को सावधानी बरतने की सलाह

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment