Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में हीटवेव और वार्म नाइट जैसे हालात:सुबह से निकली तेज धूप, आज तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा

    1 hour ago

    2

    0

    लखनऊ में आज हीटवेव (लू) का असर दिनभर बना रहेगा। तेज धूप निकलने से सुबह से ही भीषण गर्मी महसूस हो रही है। दिन में उमसभरी गर्मी के बीच में गर्म हवा के थपेड़े लोगों को परेशान करेंगे। मौसम विभाग का अनुमान है कि आज लखनऊ का अधिकतम तापमान 44 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री के आसपास रहेगा। शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान अभी तक सीजन में सबसे अधिक 42.9 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 3.8 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। यह सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक रहा। अधिकतम आर्द्रता 56 फीसदी और न्यूनतम आर्द्रता 15 फीसदी दर्ज किया गया। 27 अप्रैल के बाद लू से मिलेगी राहत मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 27 अप्रैल तक प्रदेश में लू का असर बना रहेगा। इस दौरान कुछ स्थानों पर गर्म रातें भी पड़ सकती हैं। राजधानी लखनऊ में 26 और 27 अप्रैल को लू चलने की संभावना है। 27 अप्रैल से मौसम में बदलाव शुरू हो सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का दौर शुरू होगा, जो धीरे-धीरे पूर्वी उत्तर प्रदेश तक पहुंचेगा। मई की शुरुआत में रुक-रुक कर बारिश होने के आसार हैं। इससे तापमान में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है और 28 अप्रैल से लू से राहत मिलने की उम्मीद है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हमारे मध्यम-पिछड़े-निम्न वर्ग को तकनीक का ज्ञान कम इसलिए समस्या:स्मार्ट मीटर पर बोले योगी के बिजली मंत्री एके शर्मा, हर इंसान की अपनी क्षमता
    Next Article
    200 साल पुरानी मस्जिद नजूल लैंड पर कैसे:दालमंडी के व्यापारियों ने कहा-लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में दुकानदारों का हक न छीना जाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment