Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    दहेज में कार न मिलने पर विवाहिता से मारपीट:दो साल पहले हुई थी शादी, प्रतापगढ़ में पति समेत 5 पर मुकदमा दर्ज

    1 hour ago

    2

    0

    प्रतापगढ़ के बाघराय थाना क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का गंभीर मामला सामने आया है। डिहवा उमरी कोटिला गांव निवासी सविता सरोज ने अपने पति सहित ससुराल पक्ष के पांच लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सविता सरोज ने बताया कि उनकी शादी लगभग दो साल पहले प्रयागराज जिले के गोविंदपुर (चिल्ला) निवासी आकाश भारती से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज को लेकर उन्हें परेशान करना शुरू कर दिया। सविता के अनुसार, उनके पति आकाश भारती लगातार दहेज में कार की मांग करते थे। मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष ने उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। लाठी-रॉड से बेरहमी से पिटाई का आरोप पीड़िता ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि 21 अप्रैल को ससुराल पक्ष के लोगों ने मिलकर लाठी और लोहे की रॉड से उनकी बेरहमी से पिटाई की। इस दौरान उन्हें जान से मारने की धमकी भी दी गई। मारपीट के बाद उन्हें घर से निकाल दिया गया। घटना के बाद पीड़िता किसी तरह अपने मायके पहुंचीं और परिजनों को पूरी जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने बाघराय थाने में शिकायत दर्ज कराई। पांच लोगों के खिलाफ केस दर्ज, जांच शुरू पुलिस ने सविता की तहरीर के आधार पर पति आकाश भारती, सास सुमन देवी, ससुर द्वारिका, देवर शुभम और ननद रजनी के खिलाफ दहेज उत्पीड़न सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कैंप में केवल स्टूडेंट्स को बुलाता, मरीज नहीं रहते थे:KGMU में फर्जी डॉक्टर हार्ट-टीबी स्पेशलिस्ट बनता था, लखनऊ में कई कॉन्टैक्ट बनाए
    Next Article
    हाईकोर्ट ने गेहूं क्रय केंद्र अधिकारी को दोषमुक्त किया:आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत सजा काट रहा, कोर्ट ने सजा रद्द की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment