Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर के सेंट जोसेफ स्कूल में स्टूडेंट काउंसिल का गठन:नन्हे कंधों पर आई जिम्मेदारी, रंगारंग कार्यक्रमों के बीच ली पद की शपथ

    9 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर के गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ स्कूल में 2027 के स्टूडेंट काउंसिल के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस दौरान स्कूल के स्टूडेंट्स ने रंगारंग प्रोग्राम की प्रस्तुति से शाम को और भी शानदार बना दिया। मुख्य अथिति के तौर पर IPS ASP अरूण कुमार शानमुगम मौजूद रहे। जिनका स्वागत प्रिंसिपल ने किया। दीप प्रज्ज्वलित कर प्रोग्राम शुरू किया प्रोग्राम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। उसके बाद सभी नवनिर्वाचित विद्यार्थियों को उनके पद के अनुसार गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराया और उन्हें बैज पहना कर सम्मानित किया गया। "बच्चे ही देश के भविष्य है" इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य हैं। बच्चो में नेतृत्व की क्षमता विद्यालय में ही विकसित होती है और यह ही आगे चलकर राष्ट्र और समाज का नेतृत्व करते हैं इसमें अध्यापक उनके भविष्य निर्माता है। "अच्छा नागरिक बनकर देश की सेवा करें" उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आप सभी अच्छा नागरिक बनकर देश की सेवा करें। उसके लिए उन्होने जीवन में अनुशासन के साथ पढ़ाई को अनिवार्य बताया। चुनौतियों के सामना से गुणों में निखार होती- प्रिंसिपल इस अवसर पर प्रधानाचार्य ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए कहा कि वह अपने पद की गम्भीरता को समझते हुए अपने जीवन का निर्वहन करें और विद्यालय को नई ऊंचाइयों पर ले जाएं। समाज और देश की सेवा करें। इसके साथ अपने व्यक्तिव विकास के लिए हर चुनौतियों का सामना करते हुए अपने गुणों को निखारें। इस अवसर पर विद्याार्थियो ने कई रंगा-रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस क्रम प्रधानाचार्य और मुख्य अतिथि महोदय ने विद्यार्थियों के उनके पद के अनुसार गोपनीयता की शपथ ग्रहण कराया और उन्हें बैज प्रदान किया। अंत में उन्होंने इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी का आभार प्रकट किया । कार्यक्रम का समापन स्कूल बैंड के द्वारा राष्ट्रगान धुन से हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अंबरीश श्रीवास्तव को नम आंखों से दी गई विदाई:गोरखपुर में हुई श्रद्धांजलि सभा, लोगों ने मौन रहकर जताई संवेदना
    Next Article
    उरई विधायक गौरीशंकर को जनता ने नकारा:भाजपा के सर्वे में घनश्याम अनुरागी पहली पसंद, सपा की पसंद बने महेश शिरोमणी; कांग्रेस से बृजलाल खाबरी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment