Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मथुरा में 25-25 हजार के दो इनामी साइबर ठग गिरफ्तार:शेरगढ़ पुलिस ने की कार्रवाई, ऑनलाइन ठगी के केस में वांछित थे

    1 hour ago

    1

    0

    मथुरा में साइबर अपराध के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत शेरगढ़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने ऑनलाइन ठगी के मामले में वांछित चल रहे 25-25 हजार रुपये के दो इनामी आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस गिरफ्तारी को क्षेत्र में सक्रिय साइबर ठग गिरोह पर एक महत्वपूर्ण प्रहार माना जा रहा है। क्षेत्राधिकारी छाता भूषण वर्मा ने बताया कि थाना शेरगढ़ में दर्ज मुकदमा संख्या 44/2026 में भारतीय दंड संहिता की धारा 111(1), 318(4), 336(3), 338, 340(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66सी/66डी के तहत इन अभियुक्तों की तलाश थी। पुलिस इनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार प्रयास कर रही थी। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ग्राम विशम्भरा स्थित गंजावास तिराहे पर दबिश देकर दोनों आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान इरसाद पुत्र सोकत (लगभग 34 वर्ष) और आमिन पुत्र बिल्लोरी उर्फ नसरू (लगभग 24 वर्ष) के रूप में हुई है। ये दोनों ग्राम विशम्भरा, थाना शेरगढ़, मथुरा के निवासी हैं। इन दोनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस के अनुसार, ये दोनों शातिर साइबर अपराधी हैं। ये भोले-भाले लोगों को अपने झांसे में लेकर ऑनलाइन ठगी करते थे। आरोपी फर्जी कॉल, मैसेज और अन्य डिजिटल तरीकों का इस्तेमाल कर लोगों की गोपनीय जानकारी हासिल करते थे और उन्हें आर्थिक नुकसान पहुंचाते थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। पुलिस गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की तलाश में भी जुटी है। इस गिरफ्तारी को साइबर अपराध पर अंकुश लगाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखीमपुर में महिला को घर से खींच ले गया तेंदुआ:आधी गर्दन खाई, 50 मीटर दूर मिला शव; शोर मचाने पर लाश छोड़कर भागा
    Next Article
    एपी सेन कॉलेज में छात्राओं का फेयरवेल:बीए, बीकॉम, एमए अंतिम वर्ष की छात्राओं को दी गई विदाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment