Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UP TGT भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी:अब 28 नवंबर तक भर सकेंगे फॉर्म, हाईकोर्ट आदेश पर बढ़ी डेट

    1 day ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) ने प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक (TGT) भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन और शुल्क जमा करने की अंतिम तारीख बढ़ा दी है। विज्ञापन संख्या 07/2026 के तहत अब अभ्यर्थी 28 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। पहले इसकी अंतिम तारीख 23 नवंबर निर्धारित थी। आयोग के इस फैसले से अभ्यर्थियों को आवेदन के लिए पांच दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है। आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह की ओर से जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि इलाहाबाद हाईकोर्ट में दाखिल याचिका संख्या 18985/2026, आशुतोष मिश्र व 156 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य, में 20 नवंबर 2026 को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन में आवेदन की तारीख बढ़ाई गई है। हाईकोर्ट के आदेश के बाद फैसला आयोग ने यह निर्णय इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका संख्या 18985/2026, आशुतोष मिश्र व 156 अन्य बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य, में 20 नवंबर 2026 को पारित अंतरिम आदेश के अनुपालन में लिया है। आयोग के उपसचिव संजय कुमार सिंह द्वारा जारी विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। इससे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन की समय-सीमा 23 नवंबर 2026 तक दर्ज थी। अब इच्छुक और योग्य अभ्यर्थियों को आवेदन एवं शुल्क भुगतान के लिए पांच दिन अतिरिक्त समय मिल गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन संख्या 07/2026 की अन्य सभी नियम, शर्तें और विवरण पहले की तरह यथावत रहेंगे। कितने पदों पर भर्ती यह भर्ती अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक सहायक अध्यापक के 17,735 पदों के लिए निकाली गई है। इनमें बालक विद्यालयों के 16,193 पद और बालिका विद्यालयों के 1,542 पद शामिल हैं। अभ्यर्थी आयोग के आधिकारिक पोर्टल apply.upessc.org या upessc.up.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए वन-टाइम रजिस्ट्रेशन (OTR) अनिवार्य है; इसके बाद अभ्यर्थी विज्ञापन संख्या 07/2026 के अंतर्गत अपना फॉर्म भरकर शुल्क जमा कर सकते हैं। आयोग ने अभ्यर्थियों से आवेदन करने से पहले विस्तृत विज्ञापन पढ़ने और अपनी योग्यता, दस्तावेज तथा श्रेणी संबंधी जानकारी सावधानीपूर्वक भरने को कहा है। आवेदन केवल आधिकारिक पोर्टल पर ही करें, ताकि किसी अनधिकृत वेबसाइट से बचा जा सके। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है, उन्हें 28 नवंबर 2026 से पहले फॉर्म भरकर शुल्क जमा कर देना चाहिए। जिन्होंने आवेदन कर दिया है, वे 30 नवंबर तक अपने आवेदन में आवश्यक संशोधन कर सकते हैं। लिखित परीक्षा 23 और 24 दिसंबर 2026 को आयोजित होने की संभावना है, इसलिए अभ्यर्थियों को तैयारी के साथ-साथ आयोग की वेबसाइट पर नोटिफिकेशन, एडमिट कार्ड और परीक्षा संबंधी अपडेट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रवीन कुमार बोले-वैभव सूर्यवंशी को इंडिया-ए का कप्तान बनना सही:पूर्व क्रिकेटर ने धोनी से अनुशासन और संयम सीखने की कही बात, IPL बाद में पहले घरेलू क्रिकेट में दम दिखाएं युवा
    Next Article
    अलीगढ़ में डीएम ने लागू की निषेधाज्ञा:16 जनवरी तक लागू रहेगी धारा 163, त्योहारों और परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सतर्क

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment