Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में डीएम ने लागू की निषेधाज्ञा:16 जनवरी तक लागू रहेगी धारा 163, त्योहारों और परीक्षाओं को लेकर प्रशासन सतर्क

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ में आगामी त्योहारों, विभिन्न परीक्षाओं और संवेदनशील परिस्थितियों के मद्देनजर जिला प्रशासन ने 16 जनवरी 2027 तक भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 163 लागू कर दी है। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए आदेश जारी किया है। प्रशासन के मुताबिक, आगामी दिनों में गुरु नानक जयंती व कार्तिक पूर्णिमा, हजरत ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती अजमेरी गरीब नवाज का उर्स, चौधरी चरण सिंह का जन्मदिवस, क्रिसमस, नववर्ष और मकर संक्रांति जैसे आयोजन होंगे। इसके अलावा विभिन्न आयोगों की ओर से परीक्षाएं भी आयोजित की जाएंगी। असामाजिक तत्वों पर नजर, एहतियातन आदेश जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार, स्थानीय अभिसूचना और अन्य माध्यमों से ऐसी आशंका सामने आई है कि कुछ असामाजिक तत्व इन अवसरों पर शांति-व्यवस्था प्रभावित करने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि जिले में मौजूदा स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन एहतियातन सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और अवांछनीय गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए धारा 163 लागू करना जरूरी माना गया है। यह आदेश 21 नवंबर से प्रभावी होकर 16 जनवरी 2027 तक लागू रहेगा। प्रशासन का उद्देश्य त्योहारों, सार्वजनिक आयोजनों और परीक्षाओं के दौरान जिले में शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    UP TGT भर्ती के आवेदन की तारीख बढ़ी:अब 28 नवंबर तक भर सकेंगे फॉर्म, हाईकोर्ट आदेश पर बढ़ी डेट
    Next Article
    अंतिम यात्रा निकली तो सीएम योगी रो पड़े:10 तस्वीरों में देखिए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment