Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में विवाहिता ने फांसी लगाई, डायल-112 पर दी सूचना:मानसिक रूप से बीमार थी महिला, लखनऊ में चल रहा था इलाज

    52 minutes ago

    2

    0

    उन्नाव के पुरवा में एक 28 साल की विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। खास बात यह है कि महिला ने घटना से पहले डायल 112 पर पुलिस को खुदकुशी करने की जानकारी दी थी। फोन पर उसने कहा कि वह आत्महत्या करने जा रही है और फिर फोन काट दिया। मृतका के पति मोनू तिवारी ने बताया कि उनका विवाह 9 साल पहले पिंकी से हुआ था। उनके चार बच्चे हैं, जिनमें 8 साल का कुशाग्र, 4 साल की सृष्टि, 3 साल का बिट्टू और एक 1 साल का बेटा शामिल है। मोनू तिवारी मोहल्ला कस्टोलवा के रहने वाले हैं। मोनू ने बताया कि पिंकी मानसिक रूप से बीमार थी। पिछले कई सालों से उसका लखनऊ के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था। उनका परिवार सामान्य है और मोनू दीवानी कोर्ट में एक वकील के मुंशी हैं। बीती देर शाम पिंकी ने डायल 112 पर फोन करके बताया कि वह आत्महत्या करने जा रही है। इसके बाद उसने फोन काट दिया और दुपट्टे से फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। परिजनों ने पिंकी को फंदे से उतारा और तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ले गए। हालांकि, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कोतवाल भवन सिंह मौर्य ने बताया कि मृतका मानसिक रोगी थी और उसका इलाज चल रहा था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरसरांय में संगीतमयी सुंदरकांड पाठ:श्री हरिसेवक मंडली ने किया गायन, आरती उपरांत भक्तों में बंटा प्रसाद
    Next Article
    एलटी शिक्षक भर्ती के दस्तावेज सत्यापन 25 सितंबर से:यूपीपीएससी ने तीन विषयों का कार्यक्रम जारी किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment