Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में विवाहिता का शव मिला, हत्या का आरोप:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप

    4 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के बिहार थाना क्षेत्र के नमाखेड़ा गांव में एक विवाहिता का शव घर के कमरे में फांसी के फंदे से लटका मिला, जिससे हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान लक्ष्मी सिंह उर्फ स्वाति सिंह के रूप में हुई है। उनका विवाह 1 मई 2021 को रायबरेली जनपद के सतांव थाना क्षेत्र निवासी बृजमोहन सिंह ने अपनी पुत्री का विवाह नमाखेड़ा निवासी कमलेश सिंह के पुत्र मयंक के साथ किया था। घटना की जानकारी मिलने पर मृतका के पिता बृजमोहन सिंह अपने परिजनों के साथ तत्काल बेटी के ससुराल पहुंचे। तीन घंटे बाद दी सूचना पिता बृजमोहन सिंह का आरोप है कि उन्हें घटना की सूचना करीब तीन घंटे बाद दी गई। जब वे नमाखेड़ा पहुंचे, तो उन्होंने देखा कि बेटी का शव फंदे से उतारकर जमीन पर लिटाया गया था। उन्होंने ससुराल पक्ष पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि उनकी बेटी की हत्या कर शव को फांसी पर लटकाया गया है। मृतका के भाई सुमित ने भी ससुराल पक्ष पर उत्पीड़न के आरोप लगाए। उनका कहना है कि शादी के बाद से ही स्वाति को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। कुछ समय पहले ही उन्होंने जमीन बेचकर 50 हजार रुपये ससुराल पक्ष को दिए थे, लेकिन इसके बावजूद उनकी बहन को परेशान किया जाता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि इसी कारण उसकी हत्या कर दी गई। शव का पंचनामा कराया घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और तहसीलदार की मौजूदगी में शव का पंचनामा कराया गया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि मृतका के दो छोटे पुत्र हैं, जिनके सिर से अब मां का साया उठ गया है। घटना के बाद गांव में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है। थानाध्यक्ष राहुल सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के सही कारणों का पता चल सकेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ससुराल में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:जौनपुर में पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की
    Next Article
    7 महीने चलकर पैदल चलकर मुगलसराय पहुंचा हैदराबाद का एंजेलो:18,500 किमी का सफर तय किया, कई धार्मिक स्थलों के दर्शन किए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment