Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    7 महीने चलकर पैदल चलकर मुगलसराय पहुंचा हैदराबाद का एंजेलो:18,500 किमी का सफर तय किया, कई धार्मिक स्थलों के दर्शन किए

    4 hours ago

    1

    0

    हैदराबाद के पदयात्री एंजेलो यादव पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (मुगलसराय) पहुंचे हैं। वह अपनी लंबी आध्यात्मिक यात्रा को लेकर चर्चा में हैं। करीब सात महीने पहले शुरू हुई उनकी इस यात्रा का उद्देश्य सनातन धर्म का संरक्षण, गौ रक्षा का संदेश देना और समाज में धार्मिक जागरूकता फैलाना है। इस दौरान उन्होंने लगभग 18,500 किलोमीटर की दूरी तय की है और देश के कई प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन किए हैं। एंजेलो यादव ने बताया कि उन्होंने अपनी यात्रा कर्नाटक के बेंगलुरु से शुरू की थी। मैसूर स्थित चामुंडेश्वरी माता के दर्शन के बाद उन्होंने इस आध्यात्मिक यात्रा का विधिवत शुभारंभ किया। इसके बाद उन्होंने श्रीलंका में शंकरिमा शंकरी देवी, तमिलनाडु के कांचीपुरम में कामाक्षी देवी और आंध्र प्रदेश में माणिकंबा व प्रेमांबिका देवी सहित कई शक्तिपीठों के दर्शन किए। अपनी यात्रा के दौरान उन्होंने तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, असम और बिहार जैसे राज्यों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र के कोल्हापुर में महालक्ष्मी माता, मध्य प्रदेश में महाकालेश्वर और महाकाली, ओडिशा में जगन्नाथ मंदिर, पश्चिम बंगाल में दक्षिणेश्वर काली मंदिर व गंगासागर तथा असम में कामाख्या देवी के दर्शन किए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में विवाहिता का शव मिला, हत्या का आरोप:मायके पक्ष ने ससुराल वालों पर लगाया दहेज उत्पीड़न का आरोप
    Next Article
    मिर्जापुर में करंट से झुलसा लाइनमैन:शट-डाउन के बाद बिजली ठीक करने पोल पर चढ़ा था, बिना बताए चालू कर दी लाइन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment