Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में सड़क हादसे में किसान की मौत:गेहूं कटवाने जा रहे थे, मां गंभीर रूप से घायल

    2 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में एक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गईं। यह घटना शनिवार सुबह पुरवा थाना क्षेत्र के बिछिया ग्यारह मील के पास एक पेट्रोल पंप के सामने हुई। किसान अपनी मां के साथ गेहूं कटवाने जा रहे थे, तभी उनकी बाइक सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। मृतक की पहचान गदन खेड़ा निवासी 70 वर्षीय राम सुंदर तिवारी पुत्र स्वर्गीय लाल बिहारी तिवारी के रूप में हुई है। टक्कर इतनी भीषण थी कि राम सुंदर तिवारी सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। डॉक्टरों ने राम सुंदर तिवारी को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल उनकी मां का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार और गांव के लोग अस्पताल पहुंचे। शनिवार को पोस्टमार्टम हाउस पर परिजनों की मौजूदगी देखी गई। परिजनों के अनुसार, राम सुंदर तिवारी खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह अपने गांव में सरल स्वभाव के व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे। उनके परिवार में चार भाई और दो बहनें थीं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में सड़क किनारे खड़े भारी वाहन को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है और वाहन की पहचान की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर में सड़क पर कुत्ते को कुचलने वाला गिरफ्तार:पशु क्रूरता में FIR के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा
    Next Article
    संडीला उद्योगों को मिलेगी सस्ती PNG गैस:हरदोई औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची पाइप लाइन, उद्योगों को जुलाई 2026 तक सप्लाई की तैयारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment