Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    संडीला उद्योगों को मिलेगी सस्ती PNG गैस:हरदोई औद्योगिक क्षेत्र में पहुंची पाइप लाइन, उद्योगों को जुलाई 2026 तक सप्लाई की तैयारी

    2 hours ago

    1

    0

    संडीला औद्योगिक क्षेत्र के उद्योगों को जुलाई 2026 तक पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की आपूर्ति शुरू होने की संभावना है। यह कदम महंगी इंडस्ट्रियल गैस और उसकी अनियमित उपलब्धता से जूझ रहे उद्योगों के लिए एक बड़ी राहत साबित होगा। जिला पूर्ति अधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन (CGD) परियोजना के तहत जिले में पाइपलाइन बिछाने का कार्य तेजी से जारी है। अब तक लगभग 25.92 किलोमीटर लंबी 8 इंच की स्टील पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। कुल 110 किलोमीटर के नेटवर्क में से करीब 80 किलोमीटर लाइन चार्ज हो चुकी है, जबकि शेष पर परीक्षण कार्य चल रहा है। वर्तमान में औद्योगिक क्षेत्र की कई इकाइयाँ गैस की ऊंची कीमतों और समय पर आपूर्ति न होने से प्रभावित हैं। उद्यमियों का कहना है कि महंगे ईंधन के कारण उत्पादन लागत बढ़ रही है, जिससे उनकी प्रतिस्पर्धा क्षमता पर भी नकारात्मक असर पड़ रहा है। जुलाई 2026 तक PNG गैस की उपलब्धता से बालाजी पेपर और स्टील इंडस्ट्री सहित अन्य इकाइयों को सस्ती और निरंतर गैस आपूर्ति मिल सकेगी। इससे न केवल उत्पादन लागत कम होगी, बल्कि प्रदूषण में भी कमी आएगी और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा मिलेगा। परियोजना के कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए प्रशासन ने एक जिला स्तरीय समिति का गठन किया है, जो इसकी निगरानी कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में सड़क हादसे में किसान की मौत:गेहूं कटवाने जा रहे थे, मां गंभीर रूप से घायल
    Next Article
    उन्नाव में नवीन गंगापुल से 47 परिवार प्रभावित:मुआवजा बढ़ाने और भूमि आवंटन की मांग, अधिकारियों ने सुनी समस्याएं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment