Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में पड़ोसी ने युवक को गोली मारी:अभद्रता के बाद किया हमला, 5 पड़ोसियों पर मारने पीटने का आरोप

    2 hours ago

    2

    0

    उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के कुटरा गांव में सोमवार सुबह करीब दस बजे हड़कंप मच गया। गांव के ही एक व्यक्ति मनोज शुक्ला (45) पुत्र पुत्तूलाल को पड़ोसियों ने कथित तौर पर पैर में गोली मार दी। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। परिजनों के अनुसार, मनोज शुक्ला को पैर में गोली लगी है। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर अभिषेक विश्वकर्मा की देखरेख में उनका उपचार चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, घायल की स्थिति फिलहाल स्थिर है, हालांकि पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट स्थिति सामने आएगी। आरोपियों की तलाश की जा रही घटना के संबंध में घायल के भतीजे देवेंद्र शुक्ला ने बताया कि वह अपने चाचा के साथ दुकान जा रहे थे, तभी गांव के कुछ लोगों ने उन्हें घेर लिया और फायरिंग शुरू कर दी। देवेंद्र के अनुसार, आरोपियों में दीपक सिंह, राहुल सिंह, कुलदीप सिंह, अमन सिंह और सौरभ सिंह शामिल हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि आरोपियों ने राइफल और कट्टे से कई राउंड फायर किए, जिसमें एक गोली मनोज शुक्ला के पैर में जा लगी। देवेंद्र ने यह भी बताया कि इस घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश नहीं थी, बल्कि आरोपियों ने पहले भी अभद्र व्यवहार किया था। सोमवार को अचानक रास्ते में घेरकर हमला कर दिया गया। उन्होंने गांव के ही छोटू प्रधान उर्फ धीरेंद्र सिंह पर इस हमले को अंजाम दिलवाने का मुख्य आरोप लगाया है। थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उधार सिगरेट देने से मना करने पर युवक पर हमला:लखनऊ में नशे में धुत दबंगों ने बेल्ट से पीटा, सिर फूटा
    Next Article
    मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा-डिलारी रूट पर 10 निजी बसें चलेंगी:ग्रामीण इलाकों को शहर से जोड़ने के लिए परिवहन निगम की पहल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment