Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पुतिन-ट्रंप के कॉमन फ्रेंड को 16 साल बाद गंवानी पड़ी सत्ता, सात समंदर पार चुनाव में कैसे हो गया बड़ा उलटफेर

    2 hours from now

    2

    0

    हंगरी की राजनीति में आज एक युग का अंत हो गया। पिछले 16 वर्षों से सत्ता के शिखर पर बैठे कद्दावर राष्ट्रवादी नेता विक्टर ऑर्बन का तिलस्म आखिरकार टूट गया है। देश में हुए ऐतिहासिक संसदीय चुनावों में कंजर्वेटिव नेता पीटर माग्यार ने न केवल ऑर्बन को सत्ता से बेदखल किया, बल्कि उनकी तिस्ज़ा पार्टी ने संसद में दो-तिहाई से भी अधिक बहुमत हासिल कर एक नया इतिहास रच दिया है। कुल 199 सीटों वाली संसद में माग्यार की पार्टी 137 सीटों पर कब्जा करती दिख रही है। यह जीत इतनी बड़ी है कि विपक्षी गठबंधन अब अकेले दम पर संविधान तक बदलने की ताकत रखता है। हंगरी की जनता ने इस बार बदलाव के लिए जी-जान लगा दी। चुनाव में रिकॉर्ड 77.8% मतदान हुआ, जो पिछले कई दशकों में सबसे अधिक है। चुनावी नतीजों के बाद विक्टर ऑर्बन ने गरिमापूर्ण तरीके से अपनी हार स्वीकार की। उन्होंने पत्रकारों से भावुक होते हुए कहा चुनाव परिणाम दर्द भरे हैं लेकिन स्पष्ट हैं। जनता ने हमें इस बार सेवा का मौका नहीं दिया है। मैं विजेता पक्ष को शुभकामनाएँ देता हूँ।इसे भी पढ़ें: Hungary Election Result: पुतिन-ट्रंप के करीबी Viktor Orbán की करारी हार, Péter Magyar के हाथ में सत्ता16 साल बाद ओर्बन सत्ता से बाहरओर्बन के कार्यकाल में ये संबंध कमजोर पड़ गए थे। मैग्यार की चौंकाने वाली इस जीत के बाद यूरोपीय नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उनकी सराहना की। मैग्यार की तिस्जा पार्टी को 77 प्रतिशत मतों की गिनती पूरी होने तक 53 प्रतिशत से अधिक वोट मिले जबकि ओर्बन की सत्तारूढ़ फिदेस्ज पार्टी को 38 प्रतिशत मत मिले। यह चुनावी परिणाम ओर्बन के लिए बड़ा झटका है, जिन्हें अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन का करीबी सहयोगी माना जाता है। ओर्बन ने चुनाव में अपनी हार स्वीकार कर ली है।इसे भी पढ़ें: अमेरिका के लिए ईरान से अहम ये छोटा देश, शांतिवार्ता छोड़ जहां प्रचार करने पहुंचे वेंस, इस चुनाव पर रूस-EU दोनों की नजरपीएम मोदी ने मैग्यार की जीत पर दी बधाईप्रधानमंत्री  मोदी ने सोमवार को हंगरी में संसदीय चुनावों में पीटर मैग्यार की शानदार जीत पर उन्हें बधाई दी। मोदी ने कहा कि वह द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने तथा भारत-यूरोपीय संघ के बीच अहम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हैं। दक्षिणपंथ की तरफ झुकाव रखने वाली विपक्षी तिस्जा पार्टी के नेता पीटर मैग्यार ने रविवार को हुए चुनाव में हंगरी के मौजूदा प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन को हराया। मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा कि पीटर मैग्यार और तिस्जा पार्टी को उनकी शानदार चुनावी जीत पर हार्दिक बधाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत और हंगरी घनिष्ठ मित्रता, साझा मूल्यों और एक-दूसरे के प्रति अटूट सम्मान की डोर से बंधे हुए हैं। उन्होंने कहा मैं हमारे द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने तथा हमारे लोगों की साझा समृद्धि और कल्याण के साथ भारत-यूरोपीय संघ के बीच अहम रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने के लिए आपके साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Trump Viral Post: पहले की ईसा मसीह से तुलना, अब खुद को गॉड मानने भी लगे ट्रंप?
    Next Article
    सोनिया गांधी का दावा- महिला आरक्षण नहीं, परिसीमन असली मुद्दा:पूछा- चुनाव प्रचार के बीच विशेष सत्र की क्या जरूरत; 3 पार्टियों का व्हिप जारी

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment