Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सरकार महिलाओं को समान अधिकार देने के लिए प्रयासरत-बबीता चौहान:बोलीं- आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद में प्रधानमंत्री द्वारा लोकसभा में महिला आरक्षण बिल पेश किए जाने के बाद सोमवार को विकास भवन में महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता चौहान ने बैठक की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री की महिलाओं के प्रति सोच और नीतियों की सराहना की। बबीता चौहान ने कहा कि महिला आरक्षण बिल देश की आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने जोर दिया कि केंद्र सरकार महिलाओं को समान अधिकार देने के लिए लगातार प्रयासरत है और यह बिल उसी सोच का परिणाम है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं और नीतियों के कारण आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। देश और प्रदेश में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम किया गया है, जिससे उनकी भागीदारी और आत्मविश्वास दोनों में वृद्धि हुई है। महिला आयोग अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में महिलाओं के उत्पीड़न के मामलों में अब तत्काल कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि पहले की अपेक्षा अब महिलाएं अधिक सुरक्षित हैं और अपने अधिकारों के प्रति जागरूक भी हुई हैं। उन्होंने यह भी कहा कि महिला आयोग लगातार पीड़ित महिलाओं की मदद के लिए तत्पर है और हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है। इस अवसर पर उन्होंने महिला सशक्तिकरण को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि आने वाले समय में महिलाओं की भागीदारी और भी अधिक मजबूत होगी। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय प्रताप सिंह, जिला महामंत्री आकाश शर्मा सहित अन्य भाजपा नेता उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    MES ठेकेदार की लाश तीन टुकड़ों में मिली:प्रयागराज में परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई, 17 साल पहले की थी दूसरी शादी
    Next Article
    10 नामित पार्षदों को अयोध्या महापौर ने दिलाई शपथ:शपथ के दौरान भावुक हुईं रंजना सागर, महापौर ने पूरा कराया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment