Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    MES ठेकेदार की लाश तीन टुकड़ों में मिली:प्रयागराज में परिवारवालों ने हत्या की आशंका जताई, 17 साल पहले की थी दूसरी शादी

    3 hours ago

    2

    0

    प्रयागराज के शिवकुटी में रविवार देर रात मिलिट्री इंजीनियरिंग सर्विस (MES) के ठेकेदार 49 वर्षीय राजीव मिश्रा का शव रेलवे पटरी पर तीन टुकड़ों में कटा हुआ मिला। उनके भाइयों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, यह बात भी सामने आई है कि करीब तीन घंटे पहले वह घर से नाराज होकर निकले थे। पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। तीन घंटे पहले घर से निकले थे परिजनों के मुताबिक, राजीव मिश्रा रविवार शाम घर से निकले थे, लेकिन इसके बाद उनका कोई पता नहीं चला। करीब तीन घंटे बाद देर रात उनकी लाश रेलवे ट्रैक पर मिली। शव की हालत बेहद क्षत-विक्षत थी, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। मूल रूप से बहरिया के रहने वाले थे राजीव मिश्रा मूल रूप से प्रयागराज के बहरिया थाना क्षेत्र के सिकंदरा गांव के निवासी थे, जबकि वर्तमान में शिवकुटी के लाला की सराय इलाके में रह रहे थे। वह MES में ठेकेदारी का काम करते थे। परिवार में पत्नी और दो बेटे परिवार में उनकी पत्नी सविता मिश्रा हैं, जिनका मायका दारागंज में है। सविता उनकी दूसरी पत्नी हैं। पहली पत्नी की मौत वर्ष 2006 में हो गई थी, जिसके बाद उन्होंने 2009 में सविता से विवाह किया था। पहली पत्नी से उनके दो बेटे आकाश (23) और छोटू (19) हैं, जो वर्तमान में छत्तीसगढ़ के रायपुर में रहकर नौकरी कर रहे हैं। परिवार में इस समय खुशियों का माहौल था। 20 अप्रैल को उनके बड़े बेटे के पुत्र का मुंडन संस्कार होना तय था। इस कार्यक्रम की तैयारियां चल रही थीं, लेकिन उससे पहले ही यह घटना हो गई। परिजनों ने जताई हत्या की आशंका घटना के बाद परिजनों ने हत्या कर शव को रेलवे ट्रैक पर फेंके जाने की आशंका जताई है। उन्होंने मृतक की पत्नी और उसके भाई पर शक जताया है। शिवकुटी थाना प्रभारी वीरेंद्र सिंह यादव का कहना है कि परिजन हत्या कर शव फेंके जाने का आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट मिलने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और उसी आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में चिलचिलाती धूप से हाल बेहाल:लू ने बढ़ाई दिक्कत, 17 अप्रैल के बाद 40 पार होगा तापमान, लोग बोलें- प्रोटेक्शन जरुरी
    Next Article
    सरकार महिलाओं को समान अधिकार देने के लिए प्रयासरत-बबीता चौहान:बोलीं- आधी आबादी को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment