Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर्ड IPS की पत्नी की जमीन पर बना अवैध लॉन:लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सील किया, एक सप्ताह पहले जारी किया था नोटिस

    2 hours ago

    2

    0

    लखनऊ के खरगापुर इलाके में रिटायर्ड IPS अमिताभ ठाकुर की पत्नी नूतन ठाकुर की जमीन पर बने अवैध लॉन को लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) ने सोमवार को सील कर दिया। यह लॉन ‘जश्न लॉन’ के नाम से चल रहा था। प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार, जमीन को किराए पर देकर व्यावसायिक गतिविधि की जा रही थी। एलडीए ने इस मामले में लॉन संचालक रोहित कुरीच के नाम नोटिस जारी किया था। अधिकारियों का कहना है कि संबंधित जमीन पर बिना वैध अनुमति के व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा था। यह नियमों का उल्लंघन है। प्राधिकरण ने एक सप्ताह पहले नोटिस देकर लॉन का संचालन बंद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन निर्देश का पालन नहीं किया गया। इस पर इसे सील कर दिया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मुजफ्फरनगर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ:जिले का नाम बदलने की मांग, रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद को गेट से लौटाया गया
    Next Article
    आजमगढ़ में डॉ. भीमराव अंबेडकर का झंडा उतारकर जलाया:ग्रामीणों ने तमंचे के साथ पकड़ा, दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment