Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुरादाबाद: ठाकुरद्वारा-डिलारी रूट पर 10 निजी बसें चलेंगी:ग्रामीण इलाकों को शहर से जोड़ने के लिए परिवहन निगम की पहल

    4 hours ago

    1

    0

    मुरादाबाद। शहर से ग्रामीण इलाकों को बेहतर यातायात सुविधा से जोड़ने के लिए परिवहन निगम ने नई पहल की है। मुरादाबाद बस अड्डे से ठाकुरद्वारा और डिलारी रूट पर जल्द ही 10 निजी बसें संचालित की जाएंगी। इसके लिए टेंडर प्रक्रिया जारी है, जिसमें 10 बस संचालकों ने भाग लिया है। यह व्यवस्था मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कमेटी से प्रस्ताव मंजूर होते ही बसों का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण यात्रियों को शहर तक सस्ती, सुरक्षित और सुलभ परिवहन सेवा प्रदान करना है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को दैनिक कार्यों, शिक्षा और चिकित्सा के लिए शहर आने-जाने में सुविधा मिलेगी। निगम के अधिकारियों ने बताया कि मुरादाबाद से ठाकुरद्वारा और डिलारी मार्ग पर निजी बसों के संचालन के लिए 10 टेंडर प्राप्त हुए हैं। प्रस्ताव को अंतिम मंजूरी मिलने के बाद इन बसों को संबंधित रूटों पर शुरू कर दिया जाएगा। बस अड्डा इंचार्ज किरण पाल सिंह के अनुसार, इस प्रस्ताव पर 13 अप्रैल को अंतिम निर्णय होने की संभावना है। उन्होंने बताया कि 16 से 22 सीटों वाली ये बसें ठाकुरद्वारा और डिलारी क्षेत्र के 10 गांवों को कवर करेंगी। टेंडर पास होने के 45 दिनों के भीतर बस सेवा का संचालन शुरू कर दिया जाएगा। इस नई व्यवस्था से गांवों और शहर के बीच संपर्क मजबूत होगा, जिससे यात्रियों को कम खर्च में बेहतर यात्रा सुविधा मिल सकेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में पड़ोसी ने युवक को गोली मारी:अभद्रता के बाद किया हमला, 5 पड़ोसियों पर मारने पीटने का आरोप
    Next Article
    चंदौली पुलिस ने 15 किलो गांजा पकड़ा:बिहार से सोनभद्र ले जा रहे दो तस्कर गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment