Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हवा ने भड़काई आग, 200 बीघा फसल जलकर राख:बस्ती में बुझाते समय युवक झुलसा, ट्रैक्टर का कुछ हिस्सा भी जला

    2 hours ago

    1

    0

    बस्ती में लालगंज थाना क्षेत्र के पिपरपाती एहतमाली गांव के पास सोमवार को आग लगने से करीब 200 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। आग बुझाने की कोशिश कर रहा एक युवक गंभीर रूप से झुलस गया। जबकि ट्रैक्टर का कुछ हिस्सा भी जल गया। गांव के दक्षिण स्थित बंधे के पास सिवान में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। तेज पछुआ हवाओं के चलते आग ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया और आसपास के खेतों में खड़ी फसल को अपनी चपेट में ले लिया। इस आग से पिल्लू, हरिश्चंद्र, शिव नारायण, दयाराम सहित 3-4 गांवों के करीब 50 किसानों की तैयार गेहूं की फसल जलकर नष्ट हो गई। आग को फैलने से रोकने के प्रयास में पिपरपाती निवासी 20 वर्षीय आकाश (पुत्र राम आशीष) ट्रैक्टर से खेत जोत रहे थे, तभी तेज हवाओं के कारण आग की लपटों ने उन्हें घेर लिया। वह बुरी तरह झुलस गए। उन्हें एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुदरहा में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ट्रैक्टर भी आंशिक रूप से जल गया। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग की तीव्रता के सामने उनके प्रयास नाकाफी साबित हुए। बाद में सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम दमकल के साथ मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की। चैत्र माह की तेज धूप और हवाओं ने आग को और भड़काने का काम किया, जिससे भारी नुकसान हुआ। सालभर की मेहनत जलते देख किसानों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन जल्द शुरू किए जाने की उम्मीद है, जिससे प्रभावित किसानों को राहत मिल सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में अखिलेश संग केजरीवाल करेंगे चुनावी ईलू-ईलू:मंत्रीजी का सपना मुख्यमंत्री बनना, सरकारी बैग का बनाया हवन कुंड
    Next Article
    लखनऊ में आजाद समाज पार्टी का सम्मेलन:69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी पोस्टर लेकर पहुंचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment