Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में आजाद समाज पार्टी का सम्मेलन:69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी पोस्टर लेकर पहुंचे

    5 hours ago

    2

    0

    लखनऊ में आजाद समाज पार्टी द्वारा प्रदेश स्तरीय 'पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन अटल कन्वेंशन सेंटर में हुआ। जिसमें पूरे उत्तर प्रदेश से ASP के कार्यकर्ताओं का जमावड़ा लगा हुआ है। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद मुख्य रूप से शामिल हुए। इस दौरान सम्मेलन में 69000 शिक्षक भर्ती के अभ्यर्थी भी पोस्टर लेकर पहुंचे। अभ्यर्थियों ने अपने मुद्दे को सदन में उठाने की मांग करते हुए चंद्रशेखर आजाद से हस्तक्षेप की अपील की। पार्टी के प्रदेश सचिव अनिकेत ने बताया कि 'पिछड़ा वर्ग अधिकार सम्मेलन' पिछड़ों और किसानों को उनके अधिकार दिलाने और जागरूक करने के लिए किया जा रहा है। अनिकेत ने कहा कि लगातार पिछड़े समाज के साथ अन्याय हो रहा है। पिछड़ा वर्ग (OBC) के संवैधानिक अधिकारों, सामाजिक न्याय और समुचित प्रतिनिधित्व को सुनिश्चित करने के लिए हम लोग संघर्ष कर रहे हैं । हमारी मांग है कि पिछड़ा वर्ग के लिए लोकसभा और विधानसभाओं में राजनीतिक आरक्षण लागू किया जाए। जनसंख्या के अनुपात में 52% प्रतिनिधित्व और नौकरी में आरक्षण दिया जाए। 27% पिछड़ा वर्ग (OBC) आरक्षण का सभी सरकारी नौकरियों एवं शैक्षणिक संस्थानों में तत्काल लागू किया जाए। आरक्षण को कमजोर करने वाली प्रवृत्तियों पर रोक लगे। देखिए 3 तस्वीरें… कार्यक्रम की पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    हवा ने भड़काई आग, 200 बीघा फसल जलकर राख:बस्ती में बुझाते समय युवक झुलसा, ट्रैक्टर का कुछ हिस्सा भी जला
    Next Article
    मुजफ्फरनगर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ:जिले का नाम बदलने की मांग, रालोद विधायक गुलाम मोहम्मद को गेट से लौटाया गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment