Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    उन्नाव में 21 मई को लेखपाल मुख्य परीक्षा:प्रशासन ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कसी कमर

    12 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में 21 मई को होने वाली लेखपाल मुख्य परीक्षा 2026 के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। परीक्षा को शांतिपूर्ण, पारदर्शी और निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी घनश्याम मीना की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इसमें सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक शामिल हुए। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि परीक्षा के दौरान किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्नपत्र समय पर पहुंचाने और सीसीटीवी कैमरों को पूरी तरह सक्रिय रखने का आदेश दिया। परीक्षा केंद्रों की निगरानी के लिए कंट्रोल रूम से लाइव मॉनिटरिंग की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने यह भी निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन और किसी भी प्रकार की इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या अनुचित सामग्री का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। सुरक्षा कर्मियों और कक्ष निरीक्षकों को गहन जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता परीक्षा की शुचिता बनाए रखना है। केंद्र व्यवस्थापकों को परीक्षार्थियों के लिए पेयजल, शौचालय, बैग जमा करने की सुविधा और सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा गया। महिला परीक्षार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर आवश्यक स्थानों पर महिला पुलिस बल भी तैनात किया जाएगा। यातायात व्यवस्था को लेकर भी विशेष निर्देश जारी किए गए, ताकि परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में कोई परेशानी न हो। इसके अतिरिक्त, परीक्षा केंद्रों के आसपास फोटो कॉपी की दुकानें बंद रखने के आदेश दिए गए हैं, जिससे किसी भी अनुचित गतिविधि को रोका जा सके। प्रशासन के अनुसार, लेखपाल मुख्य परीक्षा 21 मई को सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक आयोजित होगी। जनपद में कुल 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 2688 परीक्षार्थी शामिल होंगे। बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) सुशील कुमार गोंड़, अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश सिंह, उपजिलाधिकारी सदर, उपजिलाधिकारी सफीपुर और जिला विद्यालय निरीक्षक सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। सुनील दत्त सहित अन्य संबंधित अधिकारी, सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापक मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दूल्हा हत्याकांड के आरोपी के घर से अवैध दवाएं जब्त:शाहगंज में पुलिस-ड्रग विभाग की छापेमारी, ₹2.33 लाख की एलोपैथिक दवाएं बरामद
    Next Article
    2 दिनों से लापता युवक का खेत में मिला शव:सीतापुर में परिजनों ने बहनोई पर लगाया हत्या का आरोप, मंदबुद्धि था मृतक युवक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment