Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    2 दिनों से लापता युवक का खेत में मिला शव:सीतापुर में परिजनों ने बहनोई पर लगाया हत्या का आरोप, मंदबुद्धि था मृतक युवक

    13 hours ago

    1

    0

    सीतापुर के रामकोट थाना क्षेत्र के मैनासी सरैया गांव में शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे उस समय सनसनी फैल गई, जब दो दिनों से लापता एक 18 वर्षीय युवक का शव गांव के बाहर खेतों में पड़ा मिला। शव मिलने की सूचना पर इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गांव निवासी चिंता दो दिन पहले अपनी पत्नी अनीता के साथ रिश्तेदारी में फर्रुखाबाद जनपद गए हुए थे। घर पर उनकी पुत्री, दामाद रमेश और मृतक बेटा सूरज मौजूद था। ग्रामीणों के मुताबिक सूरज मंदबुद्धि था। गुरुवार को जब परिजन वापस घर लौटे तो सूरज घर पर नहीं मिला। काफी तलाश के बावजूद उसका कोई सुराग नहीं लग सका, जिसके बाद परिजनों ने रामकोट थाना पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी थी। इसी बीच शुक्रवार सुबह गांव के दक्षिण दिशा में खेतों की ओर गए ग्रामीणों ने सूरज का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना परिजनों और पुलिस को दी। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और क्षेत्राधिकारी नगर कपूर कुमार मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। ग्रामीणों के अनुसार बुधवार शाम करीब चार बजे मृतक का बहनोई रमेश उसे बाइक पर बैठाकर कहीं ले गया था। इसके बाद से ही सूरज लापता था। परिजनों ने बहनोई रमेश पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। प्रभारी निरीक्षक पीयूष सिंह का कहना है कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आरोपों के आधार पर बहनोई से भी पूछताछ की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    उन्नाव में 21 मई को लेखपाल मुख्य परीक्षा:प्रशासन ने शांतिपूर्ण आयोजन के लिए कसी कमर
    Next Article
    चीनी कंपनियां खरीद रहीं भारत के हैंडसम युवक:व्हाट्सऐप कॉलिंग से करते थे डिजिटल अरेस्ट, युवाओं को बेचने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment