Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    UGC को लेकर आगरा कलेक्ट्रेट पर दिनभर रहा अलर्ट:पुलिस बल रहा तैनात, प्रदर्शनकारियों को शहर से बाहर ही रोका

    1 hour ago

    2

    0

    UGC रोल बैक की मांग को लेकर रविवार को दिनभर आगरा का एत्मादपुर क्षेत्र गर्माया रहा। पुलिस-प्रशासन का पसीना प्रदर्शनकारियों को शहर से बाहर रोकने में छूट गया। हालांकि इसमें वे सफल भी रहे। फिर भी कलेक्ट्रेट पर एतिहात के तौर पर दिनभर पुलिस बल मुस्तैद रहा। पुलिस के लगभग 50 जवान यहां तैनात रहे। दरअसल, प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन की मांग पर अड़े थे। वे ट्रैक्टरों से शहर में प्रवेश करते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचना चाह रहे थे लेकिन पुलिस ने उनके मंसूबों को कामयाब नहीं होने दिया। उन्हें शहर की सीमा पर ही रोक दिया गया। अब विस्तार से पढ़िये.... आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र में रविवार को UGC के विरोध में सवर्ण समाज के करीब 1500 युवक 200 ट्रैक्टरों के साथ सड़क पर उतर आए। उन्होंने आगरा-नोएडा यमुना एक्सप्रेस-वे पर जाम लगा दिया। युवक कलेक्ट्रेट का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस और PAC ने बुलडोजर, जेसीबी और हाइड्रा लगाकर रास्ता ब्लॉक कर उन्हें रोक दिया। दरअसल, UGC मुक्ति मोर्चा ने रविवार को कलेक्ट्रेट घेराव की चेतावनी दी थी। शनिवार देर शाम से ही प्रदर्शनकारी जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर मुड़ी चौराहे पर इकट्ठा होना शुरू हो गए थे। खंदौली थाने की पुलिस फोर्स और पीएसी ने चौराहे को घेरकर सारे रास्ते ब्लॉक कर दिए, तो प्रदर्शनकारी खेतों और अन्य रास्तों से नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट की ओर बढ़ने कोशिश कर रहे थे। कलेक्ट्रेट पर पुलिस तैनात प्रदर्शनकारियों के आक्रोश को देखते हुए कलेक्ट्रेट पर रविवार सुबह से ही पुलिस बल तैनात कर दिया गया था। हालांकि रविवार को छुट्‌टी होने के कारण कलेक्ट्रेट में भीड़ भी नहीं थी। इसके चलते कुछ पुलिसकर्मी गेट पर तैनात रहे थे तो कुछ कलेक्ट्रेट में इधर-उधर गश्त करते रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    डॉ. सत्येन्द्र सिन्हा को बस्ती का नया भाजपा जिला प्रभारी:कार्यकर्ताओं ने खुशी जताई, पहले भी निभा चुके हैं जिम्मेदारी
    Next Article
    कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने SP सिटी से की मुलाकात:अंजली निगम की मौत मामले में निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment