Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    धोखाधड़ी केस: ED ने Rajya Sabha MP सतनाम सिंह संधू को 25 नवंबर को बुलाया

    20 hours ago

    4

    0

    प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पंजाब की एक कंपनी द्वारा निवेशकों के साथ कथित तौर पर करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी से जुड़े मामले में राज्यसभा के मनोनीत सदस्य सतनाम सिंह संधू को पूछताछ के लिए तलब किया है। 57 वर्षीय संधू चंडीगढ़ विश्वविद्यालय के कुलाधिपति भी हैं। अधिकारियों ने बताया कि संधू को पहले 12 नवंबर को पेश होने के लिए समन भेजा गया था, लेकिन उनके पेश नहीं होने पर अब उन्हें 25 नवंबर को उपस्थित होने के लिए कहा गया है।सांसद की ओर से तत्काल कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। अधिकारियों के अनुसार, यह जांच व्‍यूनाउ नामक कंपनी से जुड़ी है। आरोप है कि कंपनी ने करोड़ों रुपये के ‘क्लाउड पार्टिकल घोटाले’ को अंजाम दिया और आरोपियों ने आम लोगों की मेहनत की कमाई हड़प ली।प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का आरोप है कि संधू से जुड़ी कुछ इकाइयों को व्‍यूनाउ समूह की कंपनियों से कुछ धनराशि प्राप्त हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि संधू को इन लेनदेन की प्रकृति और उद्देश्य का पता लगाने के लिए तलब किया गया है। मामले में उनकी कोई प्रत्यक्ष भूमिका नहीं है।ईडी ने इस मामले में व्‍यूनाउ समूह के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) और संस्थापक सुखविंदर सिंह खारौर तथा उनकी पत्नी डिंपल खारौर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। जांच एजेंसी 2024 से धनशोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) और विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम (फेमा) के तहत इस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिलिस्तीनी लड़के ने दोस्ती पर पूछा सवाल, राहुल के जवाब पर बजी तालियां
    Next Article
    PM Modi के Jatayu Earth Centre जाने की संभावना! केरल के इस अजूबे और दुनिया की सबसे बड़ी पक्षी मूर्ति के बारे में जानें सब कुछ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment