Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिलिस्तीनी लड़के ने दोस्ती पर पूछा सवाल, राहुल के जवाब पर बजी तालियां

    20 hours ago

    6

    0

    अमेरिका की शिकागो यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी से एक पाकिस्तानी छात्र ने भारत-पाकिस्तान के रिश्तों को लेकर एक ऐसा सवाल पूछ लिया जिसने इस बातचीत को खास बना दिया। यह सवाल केवल दो देशों के बीच तनाव का नहीं था। बल्कि यह भी था कि क्या भारत और पाकिस्तान कभी अपने मतभेद भूलकर साथ काम कर सकते हैं। छात्र ने राहुल गांधी के सामने अपनी बात रखी और फिर बारी आई राहुल गांधी के जवाब की। इस दौरान राहुल गांधी ने पाकिस्तान को लेकर भारत का रुख किस तरह समझाया?  शिकागो यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बातचीत के दौरान राहुल गांधी से एक पाकिस्तानी छात्र ने सवाल किया। छात्र ने पूछा कि क्या भारत और पाकिस्तान आरोप-प्रत्यारोप से आगे बढ़कर अपने आपसी हितों के लिए मिलकर काम नहीं कर सकते?इसे भी पढ़ें: BJP की विचारधारा खत्म, आठ महीनों में दिखेगा असर: राहुल गांधीराहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स से शेयर किया। राहुल गांधी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा राहुल गांधी ने लिखा बार-बार यह सवाल आता है कि बीजेपी ईसी की वोट चोरी के खिलाफ विपक्ष चुनाव का बहिष्कार क्यों नहीं कर देता? देखिए जवाब साफ है। हमारे लिए भारत का लोकतंत्र सबसे पवित्र चीज है। जिस दिन विपक्ष ने चुनाव लड़ना छोड़ा उस दिन जनता का लोकतंत्र से ही भरोसा उठ जाएगा और बीजेपी यही चाहती है। हम यह भरोसा टूटने नहीं देंगे। हम हर चोट सहेंगे। हर वोट के लिए लड़ेंगे। हम सच देश के सामने रखेंगे। यह लड़ाई सत्ता की नहीं है। संविधान की है। इसकी रक्षा में हम मैदान में हैं और रहेंगे।इसे भी पढ़ें: विदेशी मंचों पर Pakistan की तारीफ करने का आरोप, BJP ने साधा Rahul Gandhi पर निशानाराहुल गांधी का यह वीडियो और उनका यह बयान सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। राहुल के इस तंज पर बीजेपी का जवाब भी सामने आया है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी विदेशी जमीन से भारत की लोकतांत्रिक संस्थाओं के खिलाफ दुष्प्रचार कर रहे हैं। मामले के तूल पकड़ने के बाद संसदीय कार्य मंत्री किरण रिजजू ने सवाल उठाया कि अगर भारत में लोकतांत्रिक आजादी नहीं है तो विपक्ष प्रदर्शन कैसे कर पाता है और सरकार की आलोचना कैसे करता है? गौरतलब है कांग्रेस और तमाम विपक्षी पार्टियों के इसी तरह के दावों पर बीजेपी की ओर से हमेशा ही यह कहा जाता है कि चुनावी प्रक्रिया स्वतंत्र है, पारदर्शी है। हालांकि पिछले महीनों में चुनावी प्रक्रिया खासतौर पर एसआईआर को लेकर बड़े सवाल खड़े हुए हैं। मीडिया इन्वेस्टिगेशन से लेकर विपक्ष के आरोपों तक अब चुनाव आयोग, चुनाव आयुक्त, उनकी ओर से लिए गए फैसलों और एसआईआर और दूसरी प्रक्रियाओं पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। 
    Click here to Read more
    Prev Article
    तनाव खत्म दोस्ती शुरू, Nepal PM Balen Shah आ रहे हैं India, Modi से होगी मुलाकात, कई अहम मुद्दों पर बनेगी बात
    Next Article
    धोखाधड़ी केस: ED ने Rajya Sabha MP सतनाम सिंह संधू को 25 नवंबर को बुलाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment