Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में टेंपो चालकों का प्रदर्शन:यातायात विभाग पर उत्पीड़न और अवैध चालान का आरोप

    1 hour ago

    1

    0

    देवरिया शहर में बुधवार को टेंपो चालकों ने यातायात विभाग और पुलिसकर्मियों के खिलाफ सुभाष चौक चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। चालकों ने विभाग पर मनमानी, उत्पीड़न और अवैध चालान करने के गंभीर आरोप लगाए। प्रदर्शनकारी चालकों का आरोप था कि यातायात विभाग के कर्मचारी बिना किसी वैध कारण के उनके वाहनों का चालान कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों को अस्पताल ले जाते समय भी टेंपो रोककर 10 से 15 हजार रुपये तक का चालान कर दिया जाता है, जिससे उनकी आजीविका प्रभावित हो रही है। कुछ चालकों ने यह भी आरोप लगाया कि यातायात विभाग के दरोगा और पुलिसकर्मी उनके साथ मारपीट करते हैं। इन आरोपों के बाद चालक आक्रोशित दिखे और नारेबाजी करते हुए दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे। सूचना मिलने पर कोतवाली प्रभारी राकेश राय मौके पर पहुंचे और चालकों को समझाने का प्रयास किया। हालांकि, चालक अपनी मांगों पर अड़े रहे और दोषी कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग दोहराते रहे। इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों और टेंपो चालकों के बीच धक्का-मुक्की हो गई, जिससे स्थिति कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। करीब एक घंटे तक सुभाष चौक पर प्रदर्शन जारी रहा, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ। बाद में अधिकारियों के आश्वासन के बाद मामला शांत हुआ। टेंपो चालकों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्याओं का समाधान जल्द नहीं किया गया, तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजली विभाग के जेई और एसडीओ समेत 10 पर मुकदमा:हाईटेंशन लाइन से झुलस गया था बच्चा, काटना पड़ा था हाथ
    Next Article
    पेंशनरों ने काली पट्टी बांधकर किया प्रदर्शन:समानता के अधिकार की मांग, प्रधानमंत्री के नाम भेजा ज्ञापन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment